आजमगढ़ मिशन शक्ति, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान अभियान के कार्यशाला के अन्तर्गत महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा, संरक्षण एवं सशक्तीकरण के लिए आयोजित कार्यक्रम का अग्रसेन कन्या महाविद्यालय आजमगढ़ में मिशन शक्ति अभियान की नोडल अधिकारी साधना गोस्वामी (आईपीएस), डीआईजी उ0प्र0 पावर कार्पोरेशन लखनऊ द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया गया।
इस अवसर पर नोडल अधिकारी ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हर गलत कार्य का विरोध करें, सही बातों का सम्मान करें। ग्रामीण महिलाएं आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण सशक्त नही हो पाती हैं, सबसे पहले उनको आर्थिक रूप से मजबूत व जागरूक होने की आवश्यकता है तभी महिलाएं/बालिकाएं मानसिक रूप से सशक्त हो पायेंगी और आत्मनिर्भर बनेंगी। उन्होने कहा कि पुरूष और महिलाओं को एक दृष्टि से देखें और महिलाओं का सम्मान करें और समान अधिकार प्रदान करंे।
नोडल अधिकारी ने कहा कि सभी छात्राएं/बालिकाएं व महिलाएं 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा तथा 1098 चाइल्ड लाइन के बारे में जानें और इन हेल्पलाइन नम्बरों को अपने फोन में दर्ज कर रखें। जब कहीं किसी के द्वारा छेड़छाड़ की घटना होती है तो उक्त हेल्पलाइन नम्बरों पर फोन कर स्थिति से अवगत कराकर सुरक्षा प्राप्त कर सकती हैं, इसके लिए सभी को जागरूक होने की जरूरत है। उन्होने कहा कि अगर किसी महिला के साथ किसी भी तरह का अपराध होता है और यदि महिला थाने पर जाने में असमर्थ है तो डायल 112 पर सम्पर्क कर स्थिति से अवगत करा सकती है, जिसका डायल 112 द्वारा पूर्ण सहयोग किया जायेगा।
उन्होने कहा कि महिलाएं/छात्राएं आज इस कार्यक्रम में जागरूक होकर यह संकल्प लें कि प्रत्येक छात्राएं/महिलाएं अपने आस-पास की 25 महिलाओं/बालिकाओं को सुरक्षा, संरक्षण व सशक्तीकरण के प्रति जागरूक करेंगी और उन पर हो रहे अपराधों के प्रति विरोध करने हेतु अटल रहें। उन्होने कहा कि महिलाएं/बालिकाएं अपने अन्दर आत्मबल पैदा कर किसी भी कार्य को करने में सक्षम होती हैं।
नोडल अधिकारी ने सभी छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम सभी आगे बढ़ेंगे, गलत बातों का विरोध करेंगे और सही बातों का सम्मान करेंगे। इसी के साथ ही उन्होने अपील किया कि अपने आप को सक्षम बनाते हुए इस अभियान को सफल बनायें।
एसपी ट्रैफिक सुधीर जायसवाल ने कहा कि इस समाज में लैंगिग विचारधारा का विकास करने की आवश्यकता है, हर महिला पुरूष की तरह कार्य कर सकती है, हर क्षेत्र में अपना विकास कर सकती है। इसी के साथ ही बालिकाओं को जागरूक, सुरक्षा की भावना उत्पन्न करने के दृष्टिगत 1090 वूमेन पावर लाइन के बारे में वीडियो दिखाया गया।
इसी के साथ ही प्राचार्य/अध्यापिकाओं द्वारा मिशन शक्ति व महिला सशक्तीकरण पर अपने-अपने विचार प्रस्तुत किये गये एवं छात्राओं द्वारा भी महिला सशक्तीकरण पर अपने-अपने विचार प्रस्तुत किये गये।
नारी सशक्तीकरण एवं महिला जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें सीनियर वर्ग में रीतिका सिंह कक्षा 12 जीजीआईसी आजमगढ़ प्रथम, रागिनी राव श्री अग्रसेन कन्या इ0का0 आजमगढ़ द्वितीय व नेहा यादव चिल्ड्रेन हा0से0कालेज तृतीय तथा जूनियर वर्ग में चंचल जायसवाल श्री अग्रसेन कन्या इ0का0 आजमगढ़ प्रथम, प्रतिज्ञा यादव प्रतिभ निकेतन द्वितीय व जया सिंह जीजीआईसी आजमगढ़, ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबन्ध प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली उक्त छात्राओं को नोडल अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
इस अवसर पर एसपी ट्रैफिक सुधीर जायसवाल, जिला प्रोबेशन अधिकारी बीएल यादव, प्राचार्य अग्रसेन कन्या महाविद्यालय सहित विभिन्न स्कूलों की प्राचार्य व अग्रसेन कन्या महाविद्यालय की अध्यापिकाएं उपस्थित रहे।
आजमगढ़ मिशन शक्ति, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान अभियान के कार्यशाला के अन्तर्गत महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा, संरक्षण एवं सशक्तीकरण के लिए आयोजित किया गया कार्यक्रम
In
