जौनपुर – ब्लॉक शाहगंज (सोंधी) के न्याय पंचायत रुधौली अंतर्गत समस्त सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को संत शिरोमणि रविदास कलश यात्रा के मद्देनज़र कलाँपुर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया।
सफाई कर्मचारियों ने पूरे पार्क परिसर की सफाई कर उसे स्वच्छ और आकर्षक बनाया, जिससे कलश यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को स्वच्छ वातावरण मिल सके। कलश यात्रा के दौरान पार्क की साफ-सुथरी व्यवस्था को देखकर ग्रामीणों एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सफाई कर्मचारियों के कार्य की सराहना करते हुए उनके प्रयासों की प्रशंसा की।
स्थानीय लोगों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से पूर्व सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई न केवल स्वच्छता का संदेश देती है, बल्कि आयोजन की गरिमा भी बढ़ाती है।
रिपोर्ट : संजय कुमार, ब्यूरो जौनपुर
In










