अहरौला आजमगढ़
होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से अहरौला पुलिस ने माहुल क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने माहुल के पवई मार्ग पुलिस चौकी से कुरैशी मुहल्ला व पठान मुहल्ला व तकीया मुहल्ला होते हुए शिवाजी चौक
होते हुए अहरौला रोड वा
नई बस्ती वा अन्य
संवेदनशील मोहल्लों और सार्वजनिक स्थलों का भ्रमण कर लोगों को सुरक्षा का संदेश दिया। पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि होली के त्योहार को भाईचारे और आपसी श्रधा के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक वा आपत्तिजनक पोस्ट करने से भी बचने की चेतावनी दी गई।
स्थानीय लोगों ने पुलिस के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि फ्लैग मार्च से क्षेत्र में सुरक्षा और विश्वास का माहौल बना है
थाना प्रभारी अहरौला अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि होली जैसे उल्लासपूर्ण पर्व पर प्रशासन की सतर्कता और जनसहयोग से ही त्योहार सकुशल वा संपन्न हो सकता है
अहरौला से संवाददाता संतोष मिश्रा की रिपोर्ट
होली के त्योहार को देखते हुए अहरौला पुलिस टीम ने किया फ्लैगमार्च
In



















