910 मतों के प्रचंड समर्थन से अमित तिवारी एडवोकेट विजयी

0
7

कार्यकारिणी सदस्य पद पर जीत, अधिवक्ता हितों की आवाज बुलंद करने का संकल्प

स्ट्रिंगर रिपोर्ट – हीरा मणि गौतम

जौनपुर। दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ, जौनपुर के कार्यकारिणी सदस्य पद के चुनाव में अमित तिवारी एडवोकेट ने 910 मत प्राप्त कर शानदार जीत दर्ज की। परिणाम घोषित होते ही समर्थक अधिवक्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। साथी अधिवक्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से स्वागत कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

जीत के बाद अमित तिवारी एडवोकेट ने कहा कि 910 मतों का प्रचंड समर्थन उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने इस जीत का श्रेय समस्त वरिष्ठ अधिवक्ताओं, गुरुजनों, अधिवक्ता बंधुओं एवं अधिवक्ता बहनों के स्नेह, विश्वास, सहयोग और आशीर्वाद को दिया।

उन्होंने कहा कि यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि अधिवक्ता समाज के विश्वास, एकता और सामूहिक समर्थन की जीत है। कार्यकारिणी में पहुंचने के बाद अधिवक्ताओं के हितों, सम्मान और अधिकारों के लिए पूरी निष्ठा एवं मजबूती के साथ आवाज उठाई जाएगी।

अमित तिवारी ने कहा कि अधिवक्ताओं की समस्याओं का समाधान कराना, उनके हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना तथा अधिवक्ता सम्मान एवं एकता को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान साथ देने वाले प्रत्येक अधिवक्ता के विश्वास को वे अपने कार्यों के माध्यम से सार्थक करने का प्रयास करेंगे।

अमित तिवारी एडवोकेट सन्दहाँ, मानीकलाँ, शाहगंज, जौनपुर के निवासी हैं। उनकी जीत के बाद अधिवक्ता समाज में उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं। समर्थक अधिवक्ताओं ने विश्वास जताया कि वे कार्यकारिणी में अधिवक्ता हितों की मजबूत आवाज बनकर उभरेंगे।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें