आजमगढ़: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एजुकेटर भर्ती के खिलाफ उतरे, आंदोलन की तैयारी तेज

0
6

 

खबर यूपी के आजमगढ़ से है जहा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में एजुकेटर भर्ती को लेकर रोष व्याप्त है। आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन के बैनर तले आयोजित एक बैठक में कार्यकर्ताओं ने सरकार के इस कदम का विरोध करते हुए आंदोलन की तैयारी तेज कर दी है। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कंचन यादव ने की।

बैठक में प्रदेश महामंत्री प्रभावती सिंह ने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय कर रही है। एजुकेटर भर्ती का निर्णय कार्यकर्ताओं के हितों के विपरीत है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 8 सितंबर को लखनऊ में प्रदेश स्तरीय बैठक हुई, जिसमें तय हुआ कि पूरे प्रदेश में एकजुट होकर इस भर्ती के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा

प्रदेश अध्यक्ष गीता पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर इस मुद्दे पर लड़ाई लड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि कार्यकर्ता बंटे तो यह लड़ाई हार सकते हैं। उन्होंने सभी से संगठन के आदेशों का पालन करने का आग्रह किया।

प्रदेश संरक्षक मकबूल आलम ने एजुकेटर भर्ती को न्यायालय में चुनौती देने की बात कही। जिला संरक्षक अशोक पाण्डेय ने भी सभी को एकजुट होकर आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया।

बैठक में जिलाध्यक्ष कंचन यादव ने अध्यक्षता की और जिला संरक्षक अशोक राय गाजीपुर ने संचालन किया। अर्चना राय, अनिता यादव, उर्मिला, सीमा, बविता, अनिता, भानुमति, सरिता, प्रमिला सहित सैकड़ों कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित रहे।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने एजुकेटर भर्ती के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए आंदोलन की तैयारी तेज कर दी है। वे सरकार से अपनी मांगों को लेकर दृढ़ हैं और आंदोलन के माध्यम से अपनी बात मनवाने के लिए तैयार हैं।

Reporting by SK Sharma Azamgarh

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

three × two =