आजमगढ़: प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा ने मनाया सेवा पखवाड़ा, रक्तदान, स्वच्छता और प्रदर्शनी का आयोजन

0
3

 

खबर यूपी के आजमगढ़ से हैं जहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आजमगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ किया। जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर श्रीकृष्ण पाल की अध्यक्षता में जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार अनिल राजभर भी मौजूद रहे।

भाजपा द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज बड़ा गणेश मंदिर में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण पाल और लालगंज जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने स्वच्छता अभियान चलाया।

युवा मोर्चा ने जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जिसमें सैकड़ों पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर मानवीय सेवा का परिचय दिया। जिला कार्यालय पर एक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया।

कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस को भाजपा प्रतिवर्ष सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाती है। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती तक विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।” उन्होंने रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान और जीजीआईसी स्कूल में आयोजित प्रधानमंत्री मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का उल्लेख करते हुए इन पहलों को सराहा।
जिला प्रभारी सदर अशोक सिंह, जिला प्रभारी लालगंज मुराहू राजभर, मंजू सरोज, कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, संगीता आजाद, घनश्याम पटेल, मनोज यादव, राम दर्शन यादव, अजय यादव, लालगंज युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्कर मिश्रा, विनोद उपाध्याय, नागेन्द्र पटेल, ब्रजेश यादव, महेंद्र मौर्या, विनय गुप्ता, मयंक गुप्ता, विवेक निषाद, अवनीश चतुर्वेदी, मयंक श्रीवास्तव आदि ने कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
Reporting by SK Sharma Azamgarh

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

18 − fourteen =