जौनपुर – बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में शाहगंज क्षेत्र के भटौली स्थित संत रविदास मंदिर परिसर में 365 विधानसभा स्तरीय बूथ, सेक्टर एवं कार्यकर्ता समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन की मजबूती और 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष डॉ. संग्राम भारती ने कार्यकर्ताओं को बूथ एवं सेक्टर कमेटियों के गठन को शीघ्र पूर्ण करने, एसआईआर मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, संशोधन व सुधार कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने 07 फरवरी 2026 को पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष Mayawati द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय बैठक में दिए गए निर्देशों से भी कार्यकर्ताओं को अवगत कराया।
अपने संबोधन में उन्होंने बहुजन समाज में जन्मे संत गुरुओं के त्याग एवं समर्पण का उल्लेख करते हुए बहन जी के जीवन संघर्ष और उत्तर प्रदेश में उनके चार बार के मुख्यमंत्रित्व काल की उपलब्धियों को विस्तार से बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सर्व समाज के बीच पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को मजबूती से रखें, जिससे 2027 में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई जा सके।
कार्यक्रम का संचालन विधानसभा अध्यक्ष वेद प्रकाश गौतम एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर जिला सचिव चन्द्रेश भारती, विधानसभा प्रभारी सुरेन्द्र प्रधान, अभय राम गौतम, नन्दलाल गौतम, मोहनलाल, दूधनाथ प्रधान, कृष चन्द्र प्रधान, समशेर पासवान, अशर्फी लाल, बसंत कुमार, विधानसभा महासचिव प्रदीप गौतम, विधानसभा सचिव विजय भारती, विधानसभा कोषाध्यक्ष विवेक निषाद, भारत गौतम, सुरेश, सुनील, बीबीएफ संयोजक जशवंत पासवान, जयपाल कन्नौजिया, श्याम नारायण प्रधान, संतोष कुमार, रामदीन, पलाहू गौतम, अजमल खां, कमलेश मौर्या, अभिषेक वर्मा सहित भारी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता, वोटर एवं समर्थक उपस्थित रहे।
रिपोर्ट — सब ब्यूरो संजय कुमार, जौनपुर











