दबंग ने बेच दिया भाजपा मंडल अध्यक्ष के साथ साथ ही नाले की जमीन

0
0

माहुल(आजमगढ़)नगर पंचायत माहुल में जमीन की खरीद और बिक्री करने वाले राजकुमार गुप्ता का एक नया कारनामा सामने आया है।उसने भाजपा मंडल अध्यक्ष को भी नहीं छोड़ा।उनकी जमीन के साथ साथ उसने सरकारी नाले की जमीन की प्लाटिंग कर बिक्री कर दिया।उपजिलाधिकारी फूलपुर अशोक कुमार के निर्देश पर मंगलवार को हुई नाले की मापी में जब यह राजफाश हुआ तो लोगों के होश उड़ गए।

नगर पंचायत माहुल में गाटा संख्या 697 राजस्व अभिलेखों में भाजपा के माहुल मंडल अध्यक्ष विमलेश पांडेय के पिता के नाम से दर्ज ।उक्त जमीन के पश्चिमी छोर पर 35 कड़ी चौड़ा नाला है।यह नाला यहां के सिद्धपीठ काली चौरा मंदिर से निकल कर खंदक में जा कर मिलता है।राजकुमार गुप्ता ने कुछ दिन पहले नाले के पश्चिमी तरफ के का स्थित गाटा संख्या 662 और 663 की भूमि को खरीदा और नाले और बिमलेश पांडेय की भूमि को उसमें मिलाकर प्लाटिंग शुरू किया और छःलोगों को बेच दिया।जिसपर कुछ लोगों ने मकान भी बना लिया है।उपजिलाधिकारी फूलपुर अशोक कुमार के निर्देश में क्षेत्रीय लेखपाल सौरभ राय ने अंबारी अहरौला मार्ग के मध्य से और ग्राम पूरामया पांडेय की सरहद दोनो तरफ से मापी कर नाले की भूमि को चिन्हांकित करना शुरू किया तो नाले की भूमि में निर्माण कार्य पाया गया।इस संबंध में राजस्व निरीक्षक कृष्ण कुमार यादव का कहना है नाले की जमीन पर अवैध अतिक्रमण गैरकानूनी है,कब्जेदार पर विधि सम्मत नियमानुसार कार्यवाही होगी।

*अहरौला से संवाददाता संतोष मिश्रा की रिपोर्ट*

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें