महिला दिवस पर शिक्षा का उत्सव: महर्षि दत्तात्रेय स्कूल में 110 बच्चों का हुआ नामांकन

0
8

निजामाबाद (आजमगढ़):
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गौसपुर स्थित महर्षि दत्तात्रेय स्कूल में विशेष प्रवेश अभियान का आयोजन किया गया, जो सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। इस अभियान के तहत विद्यालय में कुल 110 नए छात्रों का नामांकन किया गया।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा देना और विशेष रूप से बेटियों की पढ़ाई को प्रोत्साहित करना था। महिला दिवस के मौके पर बालिकाओं के लिए विशेष सुविधा प्रदान की गई, जिससे अभिभावकों में काफी उत्साह देखने को मिला।
अभियान के दौरान बड़ी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों का प्रवेश कराने के लिए विद्यालय पहुंचे। विद्यालय परिवार ने इस सफलता के लिए क्षेत्र के अभिभावकों और नागरिकों के सहयोग को महत्वपूर्ण बताते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि आगे भी बच्चों को बेहतर शिक्षा देने और समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए ऐसे प्रयास जारी रहेंगे।
रिपोर्ट: संजय कुमार, निजामाबाद

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें