निजामाबाद तहसील को कब्जा करने पहुंचे अदालत के अमीन

0
0

*(आजमगढ़)*

निजामाबाद (आजमगढ़) आज दिन में लगभग 2:00 बजे निजामाबाद तहसील में अदालत अमीन तथा पक्षकार श्यामधर यादव के साथ निजामाबाद थाने की फोर्स पुलिस बल के साथ तहसील के मुख्य गेट से लेकर पोर्च तक तथा बाउंड्री वॉल से बाहर दक्षिणी तरफ सेन की मिठाई की दुकान तक तथा उत्तर भूलेख कार्यालय का लगभग पूरा हिस्सा अदालत अमीन के निर्देश पर लाल पेंट से निशान देही दी गई तथा जगह-जगह गड्ढे खोदकर लोहे के पीलर खड़े किए गए यह कार्रवाई जब हो रही थी तो पूरे तहसील परिसर में अफरा तफरी का माहौल हो गया अधिवक्ता से लेकर वादकारी और कर्मचारी सभी हतप्रभ थे कोई कुछ बोल नहीं पा रहा था मौके पर तहसीलदार भी कोर्ट के आदेश के आगे बेबस नजर आ रहे थे। सूचना पाकर मौके पर आए उप जिला अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि इस मामले में तहसील की तरफ से भी निगरानी डाली गई है। और जो इजरा हुआ है इसकी कोई नोटिस पर्याप्त तामिला नहीं हुई ।उनकी इस बात को अमीन न्यायालय ने स्वीकार करते हुए कार्यवाही स्थगित करते हुए चले गए। आज जमीन की निशानदेही हो रही थी। लेकिन जिस तरह से तैयारी थी अगर उप जिलाधिकारी मौके पर न पहुंचते तो 1 घंटे के अंदर तहसील का नक्शा ही बदला नजर आता मौके पर गिट्टी बालू सीमेंट आदि की सारी तैयारी हो गई थी बैक हो लोडर, भारी संख्या में राजगीर,मजदूर मौके पर पहुंच गए थे।मौके पर तहसील के राजस्व के सभी कर्मचारी लेखपाल,राजस्वनिरीक्षक,बाबू इकट्ठा हुए और वार्ता हुई तब जाकर अदालत की टीम वापस चली गई।

ब्यूरो चीफ सोनू कुमार

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें