गांव की बेटी ने जिला टॉप 10 में गाड़ा झंडा कॉलेज को किया टॉप

0
0

 

 

दोस्तपुर/सुल्तानपुर

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परिणाम घोषित होने पर शोभावती देवी इंटर मीडियट कॉलेज घाटमपुर सुल्तानपुर की कक्षा 12 की छात्रा प्रियांशी मौर्य पुत्री राजेश मौर्या निवासी ग्राम बरामदपुर पोस्ट मखदुमपुर जिला सुल्तानपुर गांव की बेटी ने माध्यमिक शिक्षा शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की परीक्षा उत्तीर्ण कर जिले में टॉप टेन में अपना नाम दर्ज कराया जिसकी जानकारी मिलते ही श्री मती शोभावती देवी इंटर कॉलेज घाटमपुर सुल्तानपुर के प्रबंध डॉ जे पी दुबे, प्रधानाचार्य श्री अलख निरंजन पाण्डेय एवं समस्त गुरुजनों ने प्रियांशी फोन करके बधाई दी और प्रियांशी मौर्य की उज्जवल भविष्य की कामना की,जिले में आठवां स्थान प्राप्त किया और कॉलेज में टॉप किया ।

बेटी का जिले में आठवां स्थान वा कॉलेज टॉप करने की जानकारी मिलने पर माता पिता एवं परिवार के सभी सदस्य प्रियांशी मौर्या मिठाई खिलाकर भगवान से उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की जिसकी जानकारी मिलने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ी गई।

के मास न्यूज  दोस्तपुर संवाददाता

अर्पित मिश्रा

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें