अलीपुर बाजार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, राहगीर और दुकानदार परेशान, संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका
मुडिला/अखंडनगर विकासखण्ड के अलीपुर बाजार में सड़क के किनारे गंदा पानी जमा होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नालियां भर जाने के कारण गंदा पानी अब सड़क पर बहने लगा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, आसपास के दो तीन घरों से निकलने वाला गंदा पानी नालियों में डाला जा रहा है। नालियों में पहले से ही गंदगी और कचरा जमा होने के कारण पानी का बहाव रुक गया है और नाली ओवरफ्लो होकर सड़क पर आ रही है।
*बाजार में आने-जाने में दिक्कत*
सड़क पर गंदा पानी फैलने से पैदल चलने वालों, साइकिल सवारों और दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। बाजार में खरीदारी के लिए आने वाले लोग गंदे पानी से बचकर निकलने को मजबूर हैं। वहीं पास में सब्जी की दुकान लगाने वाले दुकानदारों का कहना है कि गंदगी और बदबू के कारण ग्राहक दुकानों के पास रुकना नहीं चाहते, जिससे उनके व्यापार पर भी असर पड़ रहा है।
गंदे पानी के जमा होने से मच्छरों के पनपने और बीमारियां फैलने का भी खतरा बढ़ गया है।
*लोगों ने की सफाई की मांग*
बाजार के लोगों ने संबंधित विभाग और स्थानीय प्रशासन से नालियों की जल्द सफाई कराने और गंदा पानी सड़क पर आने से रोकने की मांग की है। लोगों का कहना है कि अगर समय पर सफाई नहीं हुई तो समस्या और बढ़ जाएगी।
विवेक कुमार पत्रकार को रिपोर्ट


















