भारी बारिश के चलते सुल्तानपुर में कल 27 अगस्त को नर्सरी से कक्षा-8 तक के सभी स्कूल बंद, BSA ने जारी किया आदेश

0
1

भारी बारिश के चलते सुल्तानपुर में कल 27 अगस्त को नर्सरी से कक्षा-8 तक के सभी स्कूल बंद, BSA ने जारी किया आदेश

 

सुल्तानपुर

जनपद में हो रही लगातार बारिश और मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) सुल्तानपुर उपेन्द्र गुप्ता ने 27 अगस्त 2026 को जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है।

 

BSA कार्यालय से आज दिनांक 26.08.2026 को जारी आदेश पत्रांक- बेसिक/13361-69/2026-27 के अनुसार, जनपद में संचालित यूपी बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन परिषदीय, मान्यता प्राप्त, अशासकीय सहायता प्राप्त तथा अन्य बोर्ड से संचालित समस्त प्रकार के नर्सरी से कक्षा-1 से 8 तक के विद्यालयों में कल अवकाश रहेगा।

 

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि ब्लॉक संसाधन केन्द्र पर पहले से चल रहे FLN प्रशिक्षण का संचालन यथावत निर्धारित समय पर चलता रहेगा।

BSA ने सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों और प्रधानाध्यापकों / प्रधानाचार्यों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें