बारिश में भीगते हुए सरकार की आमद मरहबा के नारों से गूंजा जश्न -ए-ईद मिलादुन्नबी का जुलूस

0
3

बरौंसा सुल्तानपुर

 

 

 

 

जनपद सुल्तानपुर गोशांईगंज बाजार से गौशाबाद के लिए निकाला गया जश्न -ए-ईद मिलादुन्नबी बराफत का जुलूस बुधवार को श्रद्धा, उल्लास और अकीदत के माहौल में आगे बढ़ा। मौसम खराब होने के बावजूद बारिश जायरीन के उत्साह को कम नहीं कर सकी बड़ी संख्या में लोग बारिश में भीगते हुए जुलूस में शामिल हुए और नात, कलाम तथा “सरकार की आमद मरहबा” के नारों के साथ अपनी खुशी का इजहार करते रहे।

 

जुलूस का शुभारंभ गोसाईगंज बाजार स्थित जोली मोड़ से हुआ जुलूस गौशाबाद की ओर बढ़ा तो रास्ते में अकीदतंमदों की भीड़ नजर आई बारिश लगातार होती रही लेकिन जुलूस में शामिल लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ लोग बारिश में भीगते हुए पैगंबर ए इस्लाम हज़रत मोहम्मद की आमद की खुशी में नात और कलाम पढ़ते हुए आगे बढ़ते रहे।

 

जुलूस में मौलाना नसीमुद्दीन कादरी, आसिफ जिलानी कादरी,आमिर जिलानी कादरी,आरिफ जिलानी कादरी आरिफ जिलानी कादरी, अमेरी जिलानी कादरी,जुनैद कादरी कलामुद्दीन कादरी और अहमद सहित अन्य लोग प्रमुख रूप से शामिल रहे।

 

जुलूस के दौरान जगह-जगह लोगों ने हकीकत के साथ नाथ और कलाम पेश किये। ” सरकार की आमद मरहबा” के नारों से पूरा मार्ग गूंजता रहा बारिश के बीच भी जुलूस में शामिल जायरीन पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ते रहे और मोहम्मद साहब की याद में अपनी अकीदत का इजहार करते दिखाई दिए

 

आयोजकों के अनुसार जश्न -ए-ईद मिलादुन्नबी के इस जुलूस में बड़ी संख्या में जायरीन शामिल हुए। बारिश के बावजूद लोगों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास बना दिया जुलूस के दौरान लोगों में आपसी भाईचारे सौहार्द और धार्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिला।

 

बारिश में भीगते हुए अकीदतंमदों का यह उत्साह जुलूस का विशेष आकर्षण रहा। लोग पूरे रास्ते नात कलाम और सरकार की आमद मरहबा पढ़ते हुए गौशाबाद की ओर बढ़ते रहे जुलूस ने क्षेत्र में ईद मिलादुन्नबी की खुशियों और अकीदत का माहौल कायम कर दिया।

 

पत्रकार लल्लन केमास न्यूज़ बरौसा

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें