माहुल न प बोर्ड की बैठक में सभासदों ने उठाया जमीनों की अवैध प्लाटिंग और जन्म प्रमाण पत्र में देरी का मुद्दा,

0
0

(आजमगढ़) अहरौला

(आजमगढ़) माहुल स्थानीय नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में बुधवार को चेयरमैन लियाकत अली की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक संपन्न हुई।बैठक में सर्वप्रथम शासन से नामित सभासदों का अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर स्वागत किया गया गया।उसके बाद सभासदों द्वारा अपने अपने वार्डो में बिजली पानी रास्ते जलनिकास आदि से संबंधित प्रस्ताव दिए गए।बैठक में फूलपुर तहसील में जन्म प्रमाण पत्र बनाने में व्यापक रूप से भ्रष्टाचार और इसे निर्गत करने में देरी और नगर पंचायत के विभिन्न वार्डो में चल रही जमीनों की अवैध प्लाटिंग का मुद्दा छाया रहा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बोर्ड की यह बैठक दिन में 11 बजे शुरू हुई।और सदन में पहली बार शासन से नामित होकर आए शिवा शर्मा विंदेश्वरी ठाकुर और सुजीत जायसवाल का चेयरमैन लियाकत अली और वार्डो के सभी सभासदों ने माल्यार्पण किया उसके बाद अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया।उसके बाद जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो वार्ड न छः के सभासद बेलाल अहमद ने कहा कि इस समय विद्यालयों में बच्चों का प्रवेश चल रहा और फूलपुर तहसील प्रशासन द्वारा इसे निर्गत नहीं किया जा रहा जिससे प्रवेश प्रक्रिया में काफी परेशानी हो रही।इसके बाद सभी सभासदों ने एक राय होकर जिलाधिकारी महोदय के यहां एक साथ जाकर शिकायत करने का निर्णय लिया।शासन से मनोनीत होकर पहली बैठक में शामिल सभासद दिलीप बघेल ने नगर पंचायत के विभिन्न वार्डो में चल रही जमीन की अवैध प्लाटिंग का मुद्दा उठाया और कहा कि यह नगर पंचायत की अत्यंत ज्वलंत समस्या है।जमीन के ये कारोबारी बगैर मानचित्र स्वीकृत कराए हीमानकों की अनदेखी कर जमीन के प्लाट की बिक्री कर रहे और सरकारी भूमि नाला नाली से लेकर स्कूल और सड़क तक की जमीन नहीं छोड़ रहे।उनके द्वारा जो भी जमीन की प्लाटिंग की जा रही उसमें भी न सही ढंग से लोगों को रास्ता ही दिया जा रहा और न ही नाली।इसपर अधिशासी अधिकारी अवधेश मिश्र ने प्लाटरो पर कार्यवाही का भरोसा दिलाया और कहा कि माहुल में इस तरह के कार्यों पर प्रशासन पूरी तरह नजर रख रहा और तहसील स्तर से कार्यवाही भी हो रही।जल्दी ही ये सारे जमीन के कारोबारी नियमों का पालन करते नजर आयेगे।
सदन की कार्यवाही की अगली कड़ी में सभी सभासदों ने अपने अपने क्षेत्रों में नाली रास्ते,पेयजल सहित अन्य अनुपयोगी प्रस्ताव को दिया।चेयरमैन लियाकत अली ने अगली बैठक तक सभी कार्यों को संपादित करने का भरोसा दिया।
बैठक में सभासद इम्तियाज अहमद, शाह आलम उर्फ बब्लू,प्रहलाद,कौशल गुप्ता,सोनू यादव,गुफरान,शादाब अहमद, उजैर उर्फ पप्पू,प्रभाकर यादव,नीरज मौर्य,लिपिक रजत कुमार आदि उपस्थित रहे।

*अहरौला से संवाददाता संतोष मिश्रा की रिपोर्ट*

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें