कई वर्षों से बंद पड़ा गांधी आश्रम केंद्र अखंड नगर सुल्तानपुर विभाग की अनदेखी का शिकार

0
151

 

*क्षेत्र के लोगों को इंतजार है इस गांधी आश्रम में नई उमंगे आने की*

अखंड नगर/सुल्तानपुरअखंड नगर विकास खंड के पास स्थित क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम में कभी लंबे पैमाने पर सूत की कताई, कपड़े की सिलाई, धुलाई तथा छपाई और साबुन भी बनाया जाता था। तथा यहां से क्षेत्र के लोगों को रोजगार आसानी से मुहैया हो जाता था ग्रामीण रूई ले जाकर सूत बनाकर ले आते थे जिससे उनकी बेरोजगारी दूर हो जाती थी और उनको इसके बदले में उनके खाते मे कुछ रूपए जमा हो जाते थे यह रूपए एक साल में इतना हो जाता था।की प्रत्येक व्यक्ति का घर आसानी से चल जाता था। कपड़े से आजाद हो जाते थे ।तो वहीं क्षेत्र के बुनकरों को भी कपड़ा बुनकर अपनी गृहस्थी को अच्छी तरह से चलाने के लिए रोजगार मिल जाता था लेकिन आज देश को आजादी के सत्तर साल बाद जहां देश को अच्छे दिन का दावा किया जाता है। वहीं पर क्षेत्रीय गांधी आश्रम के सारे विभागों में बाहर से ताला लगा हुआ है ।और अधिकतर बिल्डिंग गिरना सुरू हो गई है कर्मचारियों को पैसे न मिलने से कितने कर्मचारी खाने के लिए परेशान होकर भाग गए और कितने रूके तो रिटायर हो गए उन्हें एक रूपए भी नहीं मिला तथा वर्तमान समय के इंचार्ज रामकुमार यादव ने कहा कि हमसे पहले श्रीउदय प्रताप सिंह जी यहां के इंचार्ज थे वे इस इंतजार में रुके हुए हैं कि सरकार भी हमरा पैसे तो दे दे तथा कभी ना कभी सरकार इस श्री क्षेत्रीय गांधी आश्रम के अच्छे दिन ले आ दे जिससे इस क्षेत्र के लोगों के अच्छे दिन आए।

रिपोर्टर
के मास न्यूज पत्रकार वी के अग्निहोत्री अखंड नगर

In