हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने शिक्षक संतोष कुशवाहा को ‘शिक्षा सेवा सम्मान’ से अलंकृत किया

0
38

गाजीपुर। जनपद के उच्च प्राथमिक कन्या विद्यालय, मनिहारी के प्रभारी प्रधानाध्यापक संतोष कुशवाहा को “हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रसाद शुक्ला ने “शिक्षक सेवा सम्मान” से अलंकृत किया। आपको बताते चले, कि “हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला” में तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन “राजभवन शिमला” में महामहिम राज्यपाल शिव प्रसाद शुक्ला तथा गलगोटिया विश्वविद्यालय नोएडा के वाइस चांसलर प्रोफेसर अवधेश कुमार की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। जिसमे शिक्षा, साहित्य एवं भाषा संस्कृति, शिक्षण-प्रशिक्षण, कार्यशाला, शोध एवं नवाचार, बालिका शिक्षा, पर्यावरण एवं मानवता के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय योगदान को देखते हुए महामहिम राज्यपाल ने विभिन्न प्रदेशों से आए सभी चयनित शिक्षकों को “शिक्षा सेवा सम्मान” से अलंकृत किया। उन्होंने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा, कि शिक्षक राष्ट्र का निर्माता होता है, उसका चरित्र पूरे समाज को प्रभावित करता है। शिक्षकों की मेहनत से ही कोई देश या राज्य आगे बढ़ सकता है। इसी प्रकार हरा-भरा वातावरण भी समाज के लिए उतना ही जरूरी है। शिक्षकों को पढ़ाई के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण हेतु युवा पीढ़ी को जागरूक करना चाहिए और अधिक से अधिक पेड़ – पौधे लगाने के लिए कहना चाहिए, क्योंकि बच्चे मां-बाप के बाद सिर्फ शिक्षक का ही कहना मानते हैं, और बच्चों के लिए शिक्षक ही सर्वोपरि होते हैं। उक्त संगोष्ठी में प्रदेश के 50 अध्यापकों को सम्मानित किया गया। जिसमे जनपद गाजीपुर के संतोष कुशवाहा सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक कन्या विद्यालय,  मनिहारी का चयन शिक्षा, साहित्य एवं पर्यावरण में उल्लेखनीय योगदान हेतु किया गया। इसी क्रम में “सुंदर जन कल्याण सेवा संस्थान हरदोई” के द्वारा भी उक्त कार्यक्रम में सन्तोष कुशवाहा एवं चयनित अन्य शिक्षकों को उनके प्रकृति प्रेम को देखते हुए “पर्यावरण प्रहरी सम्मान” देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में बेसिक एजुकेशन मूवमेंट ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजेश शर्मा, भारतीय शिक्षण मंडल की कोषाध्यक्ष डॉ प्रीति सोनकर, सुंदर जन कल्याण सेवा संस्थान के संरक्षक लाल बहादुर, अध्यक्ष एवं संयोजिका नम्रता सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ पुष्पेंद्र सिंह, संगठन महामंत्री डाॅ सतना सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

जय प्रकाश चंद्रा, ब्यूरो चीफ गाजीपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

fifteen − one =