राज्यमंत्री गिरीश चन्द यादव ने किया प्रतिमा का अनावरण

0
41

मानी कलां/शाहगंज

विकास खण्ड शाहगंज (सोंधी) के अंतर्गत मानी कला में राज्य मंत्री गिरीश चन्द यादव ने महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज के संस्थापक स्व ० श्री बिंदेश्वरी प्रसाद गुप्ता के पुण्य तिथि पर पहुंचे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राज्य मंत्री गिरीश चन्द यादव ने महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज के संस्थापक स्व ० श्री बिंदेश्वरी प्रसाद गुप्ता जी के तीसरी पुण्य तिथि पर दी भावभीन श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि स्व ० बिंदेश्वरी प्रसाद गुप्ता जी एक अच्छे व्यक्तित्व के पुरुष थे वह अगर चाहते तो कोई और कार्य कर सकते थे। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया क्यों कि स्व ० बिंदेश्वरी प्रसाद गुप्ता अपने क्षेत्र का विकास चाहते थे। क्षेत्र का विकास केवल शिक्षा से ही सम्भव हो सकता है । इसलिए बिंदेश्वरी प्रसाद गुप्ता जी ने महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज खोला और इस कालेज से पढ़ कर बहुत से विद्यार्थी मास्टर ,इंजीनियर,प्रोफेसर, डाक्टर,बने। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि राकेश राठौर नगर विकास राज्य मंत्री अनिल कुमार गुप्ता क्षेत्रीय विपणन अधिकारी ,कुलदीप कुमार गुप्ता क्षेत्राधिकारी पूर्व विधायक बाकेलाल सोनकर ,विवेक गुप्ता एसिस्टेड कमिश्नर, रामा नंद यादव प्रधानाध्यापक,अनिल कुमार,प्रधानाध्यापक, पवन गुप्ता प्रधानाध्यापक सुधाकर सिंह माध्यमिक शिक्षा संघ अध्यक्ष, डाo डी गुप्ता, पवन गुप्ता प्रतापगढ़ प्रतिनिधि धमेंद्र मिश्रा मंडल अध्यक्ष उपेंद्र प्रधान,जयहिंद प्रधान,अमलेश गुप्ता प्रधान और कालेज के समस्त अध्यापक वह क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।

_
पत्रकार धर्मराज मानी कलां कि_ रिपोर्ट

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

4 × two =