गंगा नदी में बढते हुए जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने संभावित बाढ़ के दृष्टिगत निरीक्षण किया

0
6

गाजीपुर। गंगा नदी में बढते हुए जलस्तर एवं संभावित बाढ़ के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 दिनेश कुमार के निर्देश पर उप जिलाधिकारी सेवराई द्वारा सेवराई तहसील में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। बाढ़ से प्रभावित गॉवो का नाव द्वारा उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार ने हसनपुरा, बिरऊपुर, नकदिलपुर, अटहठा, साधोपुर, रामपुर, नारायणपुर एवं गोविंदपुर का निरीक्षण करते हुए, गॉव के आने जाने वाले रास्तो, ग्रामीणो एवं पशुओ की सुरक्षा पुख्ता इंतेजाम, चारा, पानी, दवाईयो, आदि की जानकारी लिया तथा सम्बन्धित मातहतों को आवश्यक निर्देश दिये। उन्हाने बताया, कि सेवराई तहसील में 15 बाढ़ चौकी सक्रीय है, 05 नॉव की व्यवस्था की गई है, जिसमें 03 नावे संचालित है, कंट्रोल सेंटर एक्टिव कर दिया गया है। उपजिलाधिकारी सेवराई ने अपील किया है, कि बाढ़ से प्रभावित गॉवो के बच्चो को पानी में न जाने दिया जाय तथा किसी प्रकार की समस्या हो तो बनाये गये व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सीधे संपर्क कर अपनी समस्याओं को अवगत करा सकते है। इस दौरान तहसीलदार सेवराई , कानूनगो, लेखपाल ग्राम प्रधान मौजूद रहे। अपर जिलाधिकारी ने बताया, कि जनपद में जो पाच तहसीले बाढ़ से प्रभावित होती है, उसमें उपजिलाधिकारी द्वारा तटवती क्षेत्रो में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए निगरानी की जा रही है। 44 बाढ़ चौकिया स्थापित हो गयी है, संणालय बना दिये गये है। उसमें सभी बाढ़ सम्बन्धि व्यवस्थाये रखी जा चुकी है। राहत कीट की व्यवस्था पूर्ण रूप से कर ली गयी है, किसी प्रकार की समस्या आती है, तो तत्काल राहत कीट का प्रयोग किया जायेगा। जिसमें से मेडिकल, आंगनवाड़ी, पंचायत संप्रदाय की टीमे प्रभावित गॉवों में लगायी गयी है। जिसमें 24 घण्टे लगातार निगरानी रखी जा रही है। आपदा से सम्बन्धित किसी प्रकार की समस्या आती है, तो कन्ट्रोल रूम बनाया गया है, जो 24 घण्टे सक्रीय रहेगी।

जयप्रकाश चंद्रा, ब्यूरो चीफ गाजीपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

6 − four =