राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर अंतर विद्यालयी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

0
17

गाजीपुर। हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस तथा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय कन्या मनिहारी में कबड्डी की अंतर विद्यालयी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभा कर अपने कौशल का प्रदर्शन किया। प्रथम स्थान प्राप्त खिलाड़ी को खंड शिक्षा अधिकारी मनिहारी हेमंत कुमार द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया।

प्रतियोगिता के शुभारंभ पर खंड शिक्षा अधिकारी मनिहारी ने कहा, कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ कोई ना कोई खेल खेलते रहना चाहिए। आमतौर पर बच्चे खेल-कूद को पढ़ाई के लिए हानिकारक मानते है। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि खेलना कूदना बच्चों की सेहत के साथ-साथ पढ़ाई के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। नियमित रूप से खेलने पर बच्चों में स्किल डेवलेपमेंट होता है। जिससे न सिर्फ बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है, बल्कि बच्चे भी फिजिकली फिट व मानसिक रूप से भी स्ट्रांग रहते हैं। ब्लाक स्काउट मास्टर डॉ0 सन्तोष कुशवाहा ने बताया, कि खेलने से शरीर एवं मन दोनो स्वस्थ रहते है। जिससे बालक का सर्वांगीण विकास होता है। खेल हमारे बीच भाईचारा, प्रेम और सौहार्द बनाने में मदद करता है। खेल बच्चों और युवाओं के संज्ञानात्मक, शारीरिक, सामाजिक और भावनात्मक कल्याण में सुधार करता है। खेल के माध्यम से बच्चे दुनिया और अपने बारे में सीखते हैं। वे अध्ययन, कार्य और रिश्तों के लिए आवश्यक कौशल भी सीखते हैं।

जय प्रकाश चंद्रा, ब्यूरो चीफ गाजीपुर

 

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

four × 2 =