ब्यूरो रिपोर्ट- हीरा मणि गौतम
जौनपुर- जिले में पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आईपीएस अधिकारी कुंवर अनुपम सिंह को जल्द ही जौनपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) पद की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
वर्तमान में आईपीएस अनुपम सिंह अमरोहा से ट्रांसफर होकर सुल्तानपुर । प्रशासनिक हलकों में चर्चा है कि अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए उन्हें जौनपुर जैसे संवेदनशील जिले की कमान दी जा सकती है।
मूल रूप से इलाहाबाद के रहने वाले अनुपम सिंह का पारिवारिक बैकग्राउंड भी सेवा से जुड़ा रहा है। उनके पिता राधेश्याम जल संस्थान में कार्यरत थे, जबकि माता शीला देवी अस्पताल में नर्स के पद पर सेवाएं दे चुकी हैं।
शैक्षणिक रूप से भी अनुपम सिंह का रिकॉर्ड मजबूत रहा है। उन्होंने ग्रेजुएशन के बाद कंप्यूटर साइंस (इन्फॉर्मेशन फाइबर ऑप्टिक्स) में सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। तकनीकी समझ और प्रशासनिक दक्षता के चलते वे पुलिस विभाग में एक सशक्त अधिकारी के रूप में पहचाने जाते हैं।वहीं, इसी तबादला सूची में डॉ. कौस्तुभ को गोरखपुर का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बनाए जाने की भी सूचना है, अब सभी की निगाहें आधिकारिक आदेश पर टिकी हैं, जिसके बाद जौनपुर पुलिस प्रशासन की नई दिशा तय होगी।








