आजमगढ़ जिले के मार्टिनगंज तहसील क्षेत्र के अंतर्गत के विकासखंड में आदरणीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में चल रहे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम के अंतर्गत 189 जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधे इस कार्यक्रम के शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में माननीय *पूर्व सांसद श्रीमती नीलम सोनकर जी* तथा *प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा विशिष्ट अतिथि श्री विनोद राजभर जी तथा भाजपा जिला अध्यक्ष लालगंज एवं डॉक्टर कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा पूर्व विधानसभा प्रत्याशी दीदारगंज* *यादव कृषि उपकरण चंद्रभान यादव* तथा *मां ललिता स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती शकुंतला यादव* तथा अम्बरीष सिंहआदि उपस्थित रहे ।
सबका साथ सबका विकास के नारे को बुलंद करते हुए आदरणीय यशस्वी मुख्यमंत्री जी के आदेश पर जिला समाज कल्याण द्वारा प्रत्येक गृहस्थ नव दंपतियों के लिए गृहस्थी के 26 प्रकार के उपहार (*जैसे साड़ी चांदी के गहने बिछिया, बर्तन, ट्रॉली बैग, बेड सोफा सेट ड्रेसिंग टेबल पंखा आदि)* समान तथा कन्या के खाते में 60000 रुपए की आर्थिक उपहार के रूप में दिया गया
मार्टिनगंज संवाददाता सभाजीत यादव की रिपोर्ट

















