मिशन शक्ति टीम ने चौपाल लगाकर महिलाओं और बेटियों को किया जागरूक

0
7

ब्यूरो जौनपुर—संजय कुमार की रिपोर्ट

खेतासराय, जौनपुर। मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत खेतासराय क्षेत्र के ग्राम युनुसपुर में मिशन शक्ति टीम द्वारा चौपाल लगाकर बहू-बेटी अभियान सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं को एकत्रित कर उनकी सुरक्षा, अधिकारों और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।

चौपाल के दौरान महिलाओं और बच्चियों को किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता लेने के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। टीम ने पुलिस आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102 व 108, वूमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 तथा साइबर अपराध की शिकायत के लिए 1930 नंबर के बारे में बताया।

इसके साथ ही महिलाओं को विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री विवाह योजना, नशा मुक्ति भारत अभियान और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और बालिकाओं से किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बिना झिझक संबंधित हेल्पलाइन या पुलिस से संपर्क करने की अपील की।

चौपाल में उप निरीक्षक रविंद्र नाथ तिवारी, महिला आरक्षी पूजा, महिला आरक्षी शालिनी, महिला आरक्षी सोनी एवं महिला आरक्षी नेहा यादव सहित मिशन शक्ति टीम के सदस्य मौजूद रहे।

 

 

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें