सांसद श्री मति मेनका गांधी ने स्कूल चलो अभियान-2023वसंचारी रोग नियंत्रण अभियान का किया शुभारंभ

0
259

सुलतानपुर 01 अप्रैल/ ‘स्कूल चलो अभियान-2023,‘ निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण समारोह व संचारी रोग नियंत्रण अभियान (01 से 30 अप्रैल, 2023) कार्यक्रम का शुभारम्भ क्षत्रिय भवन (एम.जी.एस. इण्टर कालेज) सुलतानपुर में मुख्य अतिथि पूर्व केन्द्रीय मंत्री/मा0 सांसद मेनका संजय गाँधी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर मा0 भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ0 आर0ए0 वर्मा, मा0 विधायक सदर (जयसिंहपुर) राज प्रसाद उपाध्याय, जिलाधिकारी जसजीत कौर, पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक सहित अन्य समस्त अधिकारीगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मा0 सांसद महोदया का जिलाधिकारी जसजीत कौर द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। इसी प्रकार मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक द्वारा विशिष्ट अतिथि मा0 विधायक जयसिंहपुर राज प्रसाद उपाध्याय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपिका चतुर्वेदी द्वारा मा0 भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ0 आर0ए0 वर्मा, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय अमहट, दूबेपुर सुलतानपुर की छात्राओं द्वारा सरस्वती वन्दना का गायन प्रस्तुत किया गया। उक्त कार्यक्रम बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपिका चतुर्वेदी की देखरेख में आयोजित किया गया।
माननीय मुख्यमंत्री, उ0प्र0 द्वारा स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया गया। माननीय मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण एल.ई.डी. स्क्रीन के माध्यम से उपस्थित बच्चों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों व अभिभावकों को दिखाया गया। माननीय मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि शत-प्रतिशत नामांकन विद्यालयों में कराना है। सभी बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्राप्त हो, यह हम सभी की जिम्मेदारी है।
माननीय मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के समापन के पश्चात जनपद स्तरीय स्कूल चलो अभियान समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण मा0 सांसद महोदया, मा0 विधायक जयसिंहपुर, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी द्वारा किया गया। इसी प्रकार स्कूल चलों अभियान का शुभारम्भ तहसीलों, ब्लाकों सहित जनपद के समस्त प्राथमिक परिषदीय विद्यालयों में स्कूल चलों अभियान का शुभारम्भ किया गया।
मा0 सांसद महोदया व अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रतीक स्वरूप पाॅच छात्र/छात्राओं को शैक्षिक वर्ष 2023-24 हेतु निःशुल्क पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि स्कूल चलो अभियान को सफल बनायें। उन्होंने कहा कि सभी अध्यापकों व अभिभावकों का यह कर्तव्य है कि अब कोई भी बच्चा अशिक्षित नहीं रहना चाहिये। उन्होंने लोगों को शिक्षित करने हेतु अपने स्वयं के किये गये प्रयासों/संस्मरणों को साझा किया। इसी प्रकार मा0 विधायक जयसिंहपुर द्वारा भी स्कूल चलो अभियान से सम्बन्धित जागरूकता लाने हेतु अपने विचार प्रस्तुत किये गये। स्कूल चलो अभियान के उद्देश्य व आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपिका चतुर्वेदी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को जनपद के सभी विद्यालय में बच्चों व अभिभावकों को दिखाया गया। उन्होंने सभी शिक्षकों से कहा कि विद्यालय स्तर पर स्कूल चलो रैली व संगोष्ठी के माध्यम से नामांकन बढ़ाने पर जोर दें। उन्होंने कहा कि सत्र 2023 – 24 में जिन विद्यालयों का नामांकन सबसे अधिक होगा, उस विद्यालय के पूरे स्टाफ को सम्मानित किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने स्कूल चलो अभियान समारोह की प्रशंसा करते हुए कहा कि आपरेशन कायाकल्प के माध्यम से आज परिषदीय विद्यालयों का वातावरण बहुत ही बेहतर हुआ है, अब हम सभी को मिलकर अपने – अपने विद्यालय में बच्चों के नामांकन को बढ़ाना है। बच्चे रोज स्कूल आयें, इसके लिए शिक्षक ऐसा शिक्षण कार्य करें कि बच्चों को पढ़ने में आनंद आए।
तत्पश्चात विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 द्वारा लखनऊ से किये गये उदघाटन का लाइव प्रसारण देखा गया। इसी प्रकार जनपद स्तरीय संचारी रोग नियंत्रण अभियान व दस्तक अभियान का शुभारम्भ मा0 जनप्रतिनिधियों सहित मुख्य चिकित्सा अधिकारी व स्वास्थ्य विभाग के अन्य चिकित्सकों व आशा कार्यकत्रियों के साथ किया गया। ज्ञात हो कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 अप्रैल से 30 अप्रैल, 2023 व दस्तक अभियान 17 अप्रैल से 30 अप्रैल, 2023 तक चलाया जायेगा। इस दौरान आशा कार्यकत्रियों द्वारा हर घर का भ्रमण कर संचारी रोगों से बचाव तथा इसके लक्षणों एवं उपचार सुविधाओं के प्रति जागरूक करंेगी। साथ ही डेंगू, मलेरिया, फाईलेरिया, दिमागी बुखार, क्षय रोग के लक्षणयुक्त रोगियों की खोजकर जाॅच एवं उपचार हेतु सूची बनायेंगे। जिला मलेरिया अधिकारी बंसीलाल यादव ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाये जाने हेतु विशेष प्रयास किया जा रहा है।
इस अवसर पर छात्र/छात्राएं, अभिभावकगण, अध्यापक/अध्यापिकाएं सहित आदि उपस्थित रहे।

के मास न्यूज सुलतानपुर

In