विधायक विनोद सिंह व एसपी सोमेन वर्मा को आश्वासन पर व्यापारियों ने दिया 72 घंटे का समय, तय समय में खुलासा न हुआ तो सभी व्यापार मंडल एक साथ करेंगे आंदोलन

0
5

 

कादीपुर/सुल्तानपुर नगर उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष चंद्र प्रकाश अग्रवाल नगर महामंत्री संजय लोहिया नगर कोषाध्यक्ष विनय बरनवाल सराफा व्यापार मंडल अध्यक्ष देवी प्रसाद सोनी स्वर्णकार संघ अध्यक्ष राजकुमार सोनी आदि व्यापारी नेताओं ने भरत जी सर्राफ के यहां हुई डकैती के खुलासे के लिए ,आयोजित सर्व व्यापार मंडल की बैठक में आये पुलिस अधीक्षक महोदय सोमेन वर्मा जी द्वारा 72 घंटे में पर्दाफाश किया जाने के आश्वासन पर किसी भी आंदोलन को तब तक रोके जाने की घोषणा की। व्यापारी नेताओं ने 72 घंटे में घटना के खुलासा किए जाने की मांग की।
पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि हम पूरी तरह से अपनी टीम के साथ लगे हुए हैं हमें समय दिया जाए हम आपको परिणाम देंगे। हम जान रहे हैं व्यापारी उद्वेलित है और सभी व्यापार मंडल इस मुद्दे पर एक साथ खड़े हैं हम जल्द से जल्द कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।
बैठक में सुल्तानपुर विधायक माननीय विनोद सिंह ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनके आंदोलन में सहयोग करने की घोषणा की।बैठक में आए हुए सभी व्यापारी नेताओं में देवी प्रसाद सोनी सरदार बलदेव सिंह अमर बहादुर सिंह चंद्र प्रकाश अग्रवाल रविंद्र त्रिपाठी संजय लोहिया आलोक आर्य सुंदरलाल टंडन गुलाब चंद्र बरनवाल अजय जायसवाल मनोज अग्रवाल कुलदीप गुप्ता विनय बरनवाल मनीष साहू आलोक सागर दिनेश चौरसिया सभासद राजकुमार सोनी गोपाल जी सोनी मोहम्मद इलियास परविंदर भालोठिया कमल कौशल लखीचंद कौशल विनोद सोनी कमल सेठ सुरेश सोनी आजाद सेठ संजय गुप्ता आदि व्यापारी नेता उपस्थित रहे।बैठक में उपस्थित सभी व्यापारी नेताओं ने एक स्वर से 72 घंटे में अगर कार्रवाई सुनिश्चित नहीं हुई तो व्यापार मंडल सड़क पर उतरकर सुल्तानपुर बंद का आवाहन करेगा और जबरदस्त प्रदर्शन करेगा,जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

के मास न्यूज कादीपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

5 − 3 =