सुल्तानपुर
विधानसभा चुनाव की आहट के बीच सुल्तानपुर की सियासत में हलचल तेज हो गई है। पूर्व मंत्री व जयसिंहपुर से दो बार विधायक रहे ओपी सिंह की कांग्रेस में वापसी के बाद सीट के राजनीतिक समीकरण चर्चा में हैं। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस का दामन थामने वाले ओपी सिंह को जयसिंहपुर से संभावित चेहरे के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं,सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीटों के बंटवारे और संभावित प्रत्याशियों को लेकर भी मंथन की चर्चाएं हैं।दो बार के विधायक रहे ओपी सिंह के मैदान में उतरने की चर्चा ने जयसिंहपुर की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी है। लंभुआ सीट पर भी सपा के संभावित निषाद चेहरे को लेकर चर्चाएं तेज हो गई। लगभग एक माह पूर्व बसपा के मंच बगिया चौराहे पर बसपा प्रत्याशी की घोषणा के समय रहे उपस्थित हालांकि,प्रत्याशियों और सीटों को लेकर अंतिम निर्णय का आधिकारिक ऐलान अभी बाकी है।



















