संविधान और जातिगत टिप्पणी के प्रसारित वीडियो से आक्रोश पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुटी

0
0

माहुल(आजमगढ़)पवई थाना क्षेत्र के टैनी गांव निवासी एक युवक द्वारा दलित समुदाय और संविधान पर अमर्यादित टिप्पणी का वीडियो वायरल होने से लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया।मंगलवार को आंबेडकर जनजागृति सेवा संस्थान के अध्यक्ष कैलाश कुमार गौतम के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता युवक के गांव पहुंच कर उसके घर को घेर लिया।सूचना मिलते ही पवई थानाध्यक्ष राकेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और आक्रोशित लोगों को कार्यवाही का आश्वाशन देते हुए लोगों को वहां से वापस भेजा।

सोमवार शाम पवई थाना के टैनी निवासी आशीष निषाद नाम के एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया।जिसमें उसके द्वारा भारतीय संविधान से लेकर बहुजन समाज और दलित समुदाय पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए अमर्यादित टिप्पणी की गई।सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो को देखते ही लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया और क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त हो गया।रात बीतते ही मंगलवार सुबह आसपास के गांवों के लोग माहुल बाजार के पवई रोड पर स्थित आंबेडकर प्रतिमा के सामने इकट्ठा हुए और सभा कर रोष प्रगट किया।उसके बाद ये लोग आशीष निषाद के घर पर पहुंचे और उसके परिवार को घेर लिया।सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पवई राकेश सिंह और सब इंस्पेक्टर विशाल चक्रवर्ती पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे और लोगों पर युवक पर कार्यवाही का आश्वाशन देकर आक्रोश को शांत कराया तब लोग वहां से वापस आए।
इस मौके पर गुलशन कुमार ,पूर्व प्रधान राजबहादुर यादव ,बृजेश यादव,मनीष,जगदीश व पूर्व जिला पंचायत कैलाश कुमार गौतम घनश्याम गौतम आदि उपस्थित रहे

इस संबंध में थानाध्यक्ष पवई राकेश सिंह का कहना है कि प्रसारित वीडियो को संज्ञान में लेते हुए एक युवक के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है ।जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।

*अहरौला से संवाददाता संतोष मिश्रा की रिपोर्ट*

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें