आजमगढ़ जनपद के पवई थाना परिसर में शुक्रवार को पीस कमेटी की बैठक शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी फूलपुर किरनपाल सिंह ने की।
बैठक में आगामी त्यौहार होली, रमजान को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने, अफवाहों पर ध्यान न देने और सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश साझा न करने की अपील की गई। क्षेत्राधिकारी किरन पाल सिंह ने कहा कि किसी भी प्रकार की सूचना या विवाद की स्थिति में तुरंत प्रशासन को अवगत कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
समिति के सदस्यों,प्रधान,जनप्रतिनिधियों और विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोगों ने आपसी भाईचारे को मजबूत रखने तथा प्रशासन का सहयोग करने का आश्वासन दिया। पुलिस ने संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त निगरानी और गश्त बढ़ाने की जानकारी दी।
इस अवसर पर प्रमोद यादव, देवेंद्र सिंह, मुन्ना यादव, सुभाष सिंह, मो. अज़हर, मो हसन, मो अकील, आदि लोग मौजूद रहे।
स्टिंगर मुकेश कुमार की रिपोर्ट


















