(आजमगढ़)अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल पवई मार्ग पर बुधवार को ऑटो से घर जा रही महिला के गले से सोने का चैन उड़ा दिया।जानकारी होने पर महिला ने चार अज्ञात महिलाओं के खिलाफ पुलिस को तहरीर दिया।
पवई थाना क्षेत्र के नाटी गांव निवासिनी शकुंतला मिश्र माहुल बाजार से ऑटो में बैठ कर घर जा रही थी।जैसे ही ऑटो यहां के कुरैशी चौक पर पहुंचा चार अन्य महिलाएं भी उसमें बैठ गई रास्ते में पता नहीं कब इन महिलाओं ने शकुंतला के गले से सोने का चैन गायब कर दिया और कुछ दूर जाने के बाद अशर्फियां इंटर कालेज के पास ये चारों आटो से उतर गई।कुछ देर बाद जानकारी होने पर शकुंतला मिश्रा ने घटना के बाबत माहुल चौकी पर पहुंच कर पुलिस को शिकायती पत्र दिया।
इस संबंध में चौकी प्रभारी माहुल यश सिंह पटेल का कहना है कि घटना के बाबत महिला का शिकायती पत्र मिला है और पुलिस जांच पड़ताल कर रही जल्दी ही विधि सम्मत कार्यवाही होगी।
*अहरौला से संवाददाता संतोष मिश्रा की रिपोर्ट*


















