गाजीपुर। थाना सुहवल पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 70/2026 धारा 305 (A)/331(4) बीएनएस से सम्बन्धित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से एक देशी तमंचा .315 बोर व एक जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया। जनपद में चलाए जा रहे हैं, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के क्रम मे थानाध्यक्ष कमलेश कुमार मय हमराह द्वारा ताड़ीघाट घाट रेलवे फ्लाई ओवर के पास चेकिंग के दौरान थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 70/2026 धारा 305 (A)/331(4) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त सूरज बनवासी पुत्र हीरा बनवासी, निवासी ग्राम परसा, थाना मुहम्मदाबाद, जनपद गाजीपुर, उम्र करीब 23 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से देशी तमंचा .315 बोर व जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। उक्त बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 75/26 धारा 317(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे थाना प्रभारी उ0नि0 कमलेश कुमार मय हमराह थाना सुहवल जनपद गाजीपुर शामिल रहे।


















