पूर्ति संस्थान द्वारा बालिकाओं व महिलाओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने के लिए जागरूक किया गया

0
34

गाजीपुर। जनपद के बहरियाबाद थाना अंतर्गत चकफरीद स्थित डाक्टर बी0 आर0 अम्बेडकर विद्यालय परिसर में पूर्ति संस्थान द्वारा महिला सम्मेलन आयोजित कर बालिकाओं व महिलाओं को रैली, नुक्कड़ नाटक, जागरण गीत व संवाद के माध्यम से आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने के उद्देश्य से कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमे थानाध्यक्ष बहरियाबाद भूपेन्द्र कुमार निषाद ने बतौर मुख्य अतिथि ने बताया कि नारी समाज को वर्तमान समय में और सशक्त होने की आवश्यक्ता है। विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के विकास के अवसर खुले हैं। महिलाएं आज पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर घर, परिवार, समाज, शासन प्रशासन व देश की सेवा में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। बावजूद इसके अगर समाज में महिलाओ के साथ किसी प्रकार का उत्पीड़न होता है, तो महिला हेल्प लाइन 1090, 112, 1076 आदि नम्बरों पर फोन कर तत्काल सहायता प्राप्त कर सकती है। पूर्ति संस्थान की तरफ से बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर और उनकी सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर निधि पाण्डेय, एस आई बाबूराम बिन्दास, सुभाष द्विवेदी, महिला कांस्टेबल सुमित्रा पटेल, प्रीति यादव, डाक्टर प्रभा, सुमन भारती, शिवकुमारी, पुष्पा आदि मौजूद रहे। संचालन सुमन भारती ने तथा अंत में निदेशक श्यामनारायण ने आभार व्यक्त किया।

जय प्रकाश चन्द्रा, ब्यूरो चीफ, गाजीपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

nineteen − 2 =