लखनपुर चौकिया में रेड ब्रिगेड का निर्विरोध चुनाव, दीपक विश्वकर्मा बने अध्यक्ष

0
1

ब्यूरो रिपोर्ट- हीरा मणि गौतम 

जौनपुर- 

करंजाकला सदर विधानसभा क्षेत्र के लखनपुर चौकिया में शुक्रवार को श्री विश्वकर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट रेड ब्रिगेड, जौनपुर के तत्वावधान में संगठनात्मक चुनाव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम लखनपुर चौकिया स्थित डॉ. पी.के. संतोषी के आवास पर दोपहर करीब 2:30 बजे संपन्न हुआ।

चुनाव अधिकारी आदर्श कुमार विश्वकर्मा (प्रधान संपादक, दैनिक तरुण मित्र जौनपुर) एवं उपचुनाव अधिकारी संजय विश्वकर्मा (सचिव, विश्वकर्मा समिति) के नेतृत्व में अध्यक्ष एवं सचिव पद के लिए चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से कराई गई। चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ, जिसमें दीपक विश्वकर्मा को जिला अध्यक्ष तथा दिलीप विश्वकर्मा को जिला सचिव चुना गया।

नवनियुक्त अध्यक्ष दीपक विश्वकर्मा ने पदभार ग्रहण करते हुए कहा कि रेड ब्रिगेड विश्वकर्मा समाज के उत्पीड़न, अन्याय और समस्याओं के खिलाफ हर स्तर पर संघर्ष करेगा। उन्होंने कहा कि वे समाज के हर सुख-दुख में तन-मन-धन से साथ खड़े रहेंगे और संगठन को मजबूती देने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

मीडिया से बातचीत में दीपक विश्वकर्मा ने कहा, “जहां समाज के लोग बुलाएंगे, मैं वहां पहुंचूंगा। रेड ब्रिगेड समाज की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के लिए हमेशा तत्पर रहेगी।” उनके इस वक्तव्य का उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ स्वागत किया।

कार्यक्रम में भानु प्रकाश विश्वकर्मा (राष्ट्रीय सलाहकार एवं पूर्व जिला अध्यक्ष), विपिन विश्वकर्मा (पूर्व सचिव), राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार संतोषी सहित दीपक, चंद्रेश, अनिल, दीपांकर, साहिल मल्होत्रा, राकेश सत्या, दिलीप, छैल बिहारी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें