सुल्तानपुर/रूलर इनफॉर्मेटिव एंड सोशल हार्मोनी अकादमी के द्वारा मानसिक रूप से अस्वस्थ बच्चे जो की इधर-उधर भटकते फिरते हैं अथवा उनके अभिभावक उनकी देखभाल नहीं कर पाते, ऐसे बच्चों को अपने यहां लाकर यह संस्थान उनकी देखभाल करता है। तथा उनका इलाज करा कर उनको मानसिक रूप से स्वस्थ बनाने का प्रयास किया जाता है । रूलर इनफॉर्मेटिव एंड सोशल हार्मोनी एकेडमी द्वारा जनपद सुल्तानपुर के विकास खंड दूबेपुर ग्राम भाईं में मानसिक मंदित संस्थान में मानसिक मंदित बच्चों के लिए निःशुल्क चिकित्सा,भोजन वस्त्र तथा आवास सुविधा उपलब्ध है। बच्चों की मानसिक चिकित्सा समय समय पर नई आशा संस्था एवं मनोचिकित्सा वाराणसी द्वारा किया जाता रहा है।उसी कड़ी दिनांक 02/03/2026को नई आशा संस्था एवं मनोचिकित्सा वाराणसी के संचालक डॉक्टर अखिलेश द्वारा लगभग 25 बच्चों का मनोवैज्ञानिक उपचार व सुझाव दिया गया। इस दौरान सर्वेश, आलोक ,अशरफ अली, मोहित अरोड़ा ,
धीरज, नन्हे ,राम जी, ओम, बजरंगी, जनार्दन, छोटेलाल पाल, विष्णु ,राम अभिलाष ,सनी ,कृष्णा, विपिन ,ठाकुर, प्रभु बिहारी,श्याम ,गणेश ,विशाल, देव ,छोटू ,संजीव ,सुंदर, आदि बच्चों का परीक्षण किया व सुझाव दिया गया। संस्थान के संचालक निशा वर्मा के सहयोग में लेखाकार प्रदीप वर्मा ,सुपरवाइजर अशोक यादव ,सहायक गृह सेवक कीर्ति ,दूधनाथ पाल चौकीदार ,प्रियंका सामाजिक कार्यकर्त्री , ओकेनल शिक्षक मंसा जी ,ज्योति मौर्या भंडार लिपिक ,रसोईया सरिता ,स्टाफ नर्स पुष्पा यादव ,आरती वर्मा योगा प्रशिक्षक तथा फिजियोथैरेपिस्ट राम किशोर मिश्रा आदि का सहयोग संस्थान को जाता है। संचालिका निशा वर्मा द्वारा मानसिक रूप से जो बच्चे स्वस्थ हो जाते हैं ,उन्हें तरह-तरह के घरेलू कामकाज में लगाया व सिखाया जाता है ताकि उनके मन को एक नई ऊर्जा दी जा सके। निशा वर्मा द्वारा रोड पर घूमते बच्चे जिनका मानसिक संतुलन ठीक नहीं होता अथवा जो अभिभावक अपने मानसिक रोगी बच्चे को अपने यहां नहीं रखना चाहते ऐसे बच्चों को इस मानसिक मंदित संस्थान में लाकर उनको एक अच्छी जिंदगी देने का प्रयास किया जाता है ।


















