समाजवादी पार्टी कोई पार्टी है ये तो ट्रस्ट है- स्वतन्त्र देव सिंह प्रदेश अध्यक्ष भाजपा

0
288

जलालपुर अम्बेडकर नगर:- महाराजा सुहेलदेव राजभर संकल्प महा अभियान के तत्वावधान में जलालपुर विधानसभा क्षेत्र के सुरहुर पुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह रहें । उन्होंने समाजवादी पार्टी को जमकर निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी कोई पार्टी है ये तो ट्रस्ट है प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इंदिरा गांधी गौ भक्तो पर गोलियां चलवाईं थी। इस बृहद कार्यक्रम में जहाँ भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष व क्षेत्र के नेताओं ने स्वागत किया। वहीं पर अम्बेडकर नगर के पूर्व सांसद हरिओम पाण्डेय को मंच पर जगह नही मिली। उन्हें पार्टी के लोगो ने कोई तवज्जो नहीं दी। वहीं पर वरिष्ठ भाजपा नेता पंकज पाठक ने प्रदेश अध्यक्ष को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में पत्रकारों के लिए कोई व्यवस्था नहीं थी। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने यहाँ की विवादित जमीन के बारे में मुख्यमंत्री व पुरातत्व विभाग से बातकर जो सही होगा उसपर न्याय दिलाने के लिए भरोसा दिलाया। तथा साथ मे प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के कार्यों का गुड़गान किया। और आने वाले 2022 चुनाव में सभी लोगो से फिर यही सरकार बनाने की अपील किया।

In