बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पूर्व लोक सभा प्रत्याशी रहे उदराज वर्मा ने पार्टी से दिया त्याग पत्र, बसपा को लगा झटका

0
1

 

सुल्तानपुर मे बसपा राजनीति में मचा हलचल

 

सुल्तानपुर

बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सुल्तानपुर उदयराज वर्मा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता एवं सभी संगठनात्मक दायित्वों से तत्काल प्रभाव से त्यागपत्र देने की घोषणा की है। उन्होंने 17 नवंबर 2026 को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष/प्रदेश अध्यक्ष को संबोधित त्यागपत्र भेजा है।

 

त्यागपत्र में उदयराज वर्मा ने कहा कि वह लंबे समय से बहुजन समाज पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में संगठन से जुड़े रहे हैं। पार्टी ने उन्हें सुल्तानपुर से लोकसभा प्रत्याशी, अयोध्या मंडल प्रभारी, सुल्तानपुर जिला प्रभारी, सदर जयसिंहपुर विधानसभा प्रभारी तथा जिला पंचायत सदस्य के रूप में जनता और संगठन की सेवा करने का अवसर दिया।

 

उन्होंने पत्र में पार्टी नेतृत्व से मिले अनुभव, मार्गदर्शन और सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान में निजी कारणों के चलते वह पार्टी की गतिविधियों और संगठनात्मक दायित्वों को समय नहीं दे पाने में असमर्थ हैं।

 

उदयराज वर्मा ने कहा कि काफी विचार-विमर्श के बाद वह भारी मन से बसपा की प्राथमिक सदस्यता तथा पार्टी के अन्य सभी संगठनात्मक दायित्वों से तत्काल प्रभाव से अपना त्यागपत्र दे रहे हैं। उन्होंने पार्टी नेतृत्व से त्यागपत्र स्वीकार करने का अनुरोध किया है।

 

अपने त्यागपत्र के अंत में उन्होंने पार्टी और सभी साथियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। उनके इस्तीफे की खबर से सुल्तानपुर की राजनीतिक गतिविधियों में चर्चा तेज हो गई है।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें