पति की चाकू से गोदकर की गई हत्या के कारण विरह में पत्नी ने पिया विषाक्त पदार्थ, सीएचसी अखण्डनगर ब्लाक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती

0
2

ब्रेकिंग न्यूज:

 

अखण्डनगर /सुल्तानपर

 

अखण्डनगर थाना क्षेत्र के सेखौली गांव में सोमवार शाम चाकुओं से गोदकर दिलीप चौहान की हत्या किए जाने के मामले में मंगलवार सुबह एक और घटना सामने आई है। मृतक दिलीप चौहान की पत्नी अनीता चौहान ने मंगलवार सुबह घर पर कथित रूप से विषाक्त पदार्थ पी लिया।

परिजनों द्वारा आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखण्डनगर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने भर्ती कर उपचार शुरू किया। हालत को देखते हुए डॉक्टरों द्वारा उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर किया जा रहा है।

पति की हत्या के अगले ही दिन पत्नी द्वारा विषाक्त पदार्थ सेवन किए जाने की घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर स्थानीय थाने थाना प्रभारी धीरेन्द्र कुमार वर्मा पुलिस टीम के साथ भी सीएससी अखण्डनगर पहुंची, बेहतर उपचार के लिए अनीता चौहान को भेजवाया।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रात्रि भर पुलिस टीमें छापें मारी करती रही, शीघ्र ही गिरफ्तारी किए जाने की बात की जा रही है।

 

नरेश कुमार के मास न्यूज पत्रकार अखण्डनगर सुल्तानपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें