बोर्ड परीक्षा का प्रवेश पत्र लेने गया छात्र सड़क हादसे का शिकार, ट्रेलर से कुचलकर दर्दनाक मौत

0
15

शाहगंज (जौनपुर)।

शाहगंज कोतवाली थाना क्षेत्र के जौनपुर मार्ग स्थित अक्खन सराय गांव के समीप बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में हाईस्कूल के छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से साइकिल सवार छात्र कुचल गया। हादसे के बाद चालक ट्रेलर सहित फरार हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सबरहद गांव निवासी 16 वर्षीय आशुतोष भारती उर्फ राहुल पुत्र केशव प्रसाद सेंट थॉमस इंटर कॉलेज, शाहगंज में हाईस्कूल का छात्र था। वह सुबह बोर्ड परीक्षा का प्रवेश पत्र लेने कॉलेज आया था। प्रवेश पत्र लेकर वह साइकिल से घर लौट रहा था। जैसे ही वह जौनपुर मुख्य मार्ग स्थित अक्खन सराय गांव के पास पहुंचा, तभी तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसे रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। वहीं, बेटे की असामयिक मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

सब ब्यूरो संजय कुमार की रिपोर्ट

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें