पुलिस अधीक्षक ने नंदगंज थाना का वार्षिक निरीक्षण कर दिया आवश्यक दिशा निर्देश

0
16

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक गाज़ीपुर द्वारा थाना नंदगंज का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय, मालखाना, हवालात, मेस, बैरक, कम्प्यूटर कक्ष, मिशन शक्ति कार्यालय, साइबर सेल व थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों, अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, हत्या/बलवा आदि से सम्बन्धित रजिस्टर व बीट सूचना रजिस्टर तथा अन्य अभिलेखों को जाँच तथा उक्त अभिलेखों को अद्यावधिक करने एवं उचित रख रखाव के हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही साफ-सफाई का निरीक्षण करते हुए, थाना परिसर, बैरक और कार्यालय की स्वच्छता का अवलोकन किया गया। इस दौरान थाने पर स्थापित साइबर सेल का निरीक्षण कर उन्होंने साइबर अपराधों की रोकथाम व साइबर फ्रॉड से बचने हेतु जागरूकता अभियानों के बारे में जानकारी करते हुए नियुक्त कर्मियों को बेहतर कार्य करने हेतु प्रेरित किया। थाना नंदगंज के समस्त उप निरीक्षणगण को शस्त्र अभ्यास कराया गया। तत्पश्चात उनके द्वारा थाना परिसर में स्थित समस्त चौकीदारों को वर्दी प्रदान की गई। महिला हेल्प डेस्क पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए महिला पुलिस कर्मियों को फरियादियों से अच्छे व्यवहार करने व उनकी समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने हेतु दिशा निर्देश दिया गया तथा साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं के सम्मान, स्वावलंबन तथा जागरूकता के क्रम में शासन द्वारा चलायें जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूक करने हेतु उन्हें उनके अधिकारों के बारें में जानकारी एवं लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण तथा थाना क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाने के लिए थानाध्यक्ष सहित समस्त पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा एवं अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

जयप्रकाश चंद्रा, ब्यूरो चीफ गाजीपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें