केंद्रीय मानव अधिकार सेवा संगठन द्वारा 76वाँ संविधान दिवस धूमधाम और एकता के साथ मनाया गया

0
0

गाजीपुर। जनपद में 26 नवंबर 2025 को केंद्रीय मानव अधिकार सेवा संगठन, नई दिल्ली द्वारा 76वाँ संविधान दिवस अत्यंत धूमधाम, गर्व और एकता के साथ मनाया गया। आपको बताते चलें कि, यह दिन इसलिए बहुत महत्वपूर्ण व ऐतिहासिक है, क्योंकि ठीक 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने डॉ.भीमराव अम्बेडकर की अध्यक्षता में तैयार किए गए संविधान को भारत में औपचारिक रूप से अंगीकृत किया गया था। जबकि पूरी तरह से संविधान 26 जनवरी 1950 को भारत में लागू हुआ, इसलिए 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता हैं, तथा 26 नवंबर को हम भारत के संविधान निर्माण और उसके निर्माता को याद करते हुए, संविधान दिवस के रूप में मनाते है। इस अवसर पर गाजीपुर जनपद के मिर्जापुर अंबेडकर पार्क मे डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया गया और प्यारेपुर मोड़ होते हुए, बहरियाबाद पहुंचे जहां सुल्तानपुर, जौनपुर, आजमगढ़ आदि जिलों से आए हुए लोग भी इस संविधान दिवस जागरूकता रैली में शामिल होकर, रायपुर होते हुए हथियाराम, बुड़ानपुर, भुड़कुड़ा होते हुए जखनियां तहसील पर पहुंचे और वहां उप जिलाधिकारी जखनिया को संविधान दिवस को पर्व के रूप में मनाने और संविधान के बारे में लोगों को जागरूक करने की मांग करते हुए, ज्ञापन सोपा गया। इस दौरान रास्ते में जहां-जहां भी संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा दिखाई दी सभी प्रतिमाओं पर लोगों ने माल्यार्पण व पुष्पवर्षा किया। संविधान दिवस के उपलक्ष्य में केंद्रीय मानव अधिकार सेवा संगठन, नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप गौतम ने डॉ.भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संविधान दिवस का शुभारम्भ किया एवं प्रस्तावना का पाठ कराया गया। तथा उपस्थित सभी लोगों को भारतीय संविधान में निष्ठा रखने एवं संविधान का अनुपालन करने के उद्देश्य से यह संविधान जागरूकता रैली निकाली गई। उन्होंने बताया कि, संविधान दिवस मनाने का मूल उद्देश्य सभी को समानता एवं बराबरी का अधिकार देना एवं संविधान की सर्वोच्चता है। सन् 2015 में डॉ. भीम राव अम्बेडकर की 126वीं जयंती के उपलक्ष्य में उनको सम्मान देने के उपलक्ष्य में 26 नवम्बर को संविधान दिवस के रूप में मनाये जाने का निर्णय लिया गया। तभी से प्रत्येक वर्ष 26 नवम्बर को संविधान दिवस मनाया जाता है। बाबा साहब डॉ. भीम राव अम्बेडकर का हमारे संविधान निर्माण में बहुत ही योगदान रहा है और वो प्रारूप समिति के अध्यक्ष भी रहें है। संविधान किसी भी देश के सिद्धांतो का संग्रह होता है, जिसके आधार पर उस देश का शासन संचालित किया जाता है। इस अवसर पर के. मास. न्यूज के स्टेटस हेड लक्ष्मीकांत, स्ट्रिंगर डॉ रामसुंदर व निशांत गौतम, जौनपुर के ब्यूरो चीफ हीरामणि गौतम, सुल्तानपुर मंडल ब्यूरो इसरार, सुल्तानपुर मंडल सब ब्यूरो मंत्री कुमार, आजमगढ़ ब्यूरो मुकेश कुमार, आजमगढ़ क्राइम ब्यूरो सोनू कुमार, केंद्रीय मानव अधिकार सेवा संगठन नई दिल्ली के प्रदेश प्रभारी उत्तर प्रदेश सुबोध कुमार, सुजीत सिंह कोर कमेटी सदस्य, उमेश कुमार मंडल सचिव वाराणसी, उदय भान जिला अध्यक्ष गाजीपुर, रोहित कुमार जिला महासचिव, उपेंद्र कुमार जिला उपाध्यक्ष, प्रेमनाथ जिला संगठन मंत्री, अमरनाथ जिला सचिव गाजीपुर, डॉ अरविंद राम जिला मीडिया प्रभारी, संतोष कुमार जिला युवा उपाध्यक्ष, नंदलाल विश्वकर्मा जिला सलाहकार, संध्या भारती जिला महिला अध्यक्षा, रामनिवास गौतम जनसंपर्क अधिकारी उत्तर प्रदेश आदि के साथ 100 से अधिक संख्या में गणमान्य लोगों ने इस संविधान दिवस जागरूकता रैली में भाग लिया।

जयप्रकाश चंद्रा, ब्यूरो चीफ गाजीपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

20 + 19 =