बसपा और भाजपा के बीच है गुप्त एजेंडें से प्रदेश की जनता आहत, नहीं मिलेगी कोई चुनौती: धर्मेंद्र यादव

0
83

आजमगढ़ संसदीय सीट से समाजवादी पार्टी के उपचुनाव के प्रत्याशी पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव लगातार जिले में कैम्पेनिंग कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव जीतने की लगातार रणनीति बना रहे हैं। तो वही उप चुनाव हेतु बसपा प्रत्याशी, शाह आलम गुड्डू जमाली भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में जिले में समाजवादी पार्टी को सभी दसों सीट पर विजय मिली थी। सपा नेता का कहना है कि भाजपा व बसपा के बीच गुप्त एजेंडा है। पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव ने सपा के पदाधिकारियों से कहा कि भले ही यह एक सीट का चुनाव है पर इसका संदेश पूरे देश को जाएगा। ऐसे में आप सभी लोगों की जिम्मेदारी है कि आप लोग मजबूती के साथ काम करें। सपा नेता का कहना है कि यह जिला हमेशा से ही अलग संदेश देता है।

आजमगढ़ जिले में समाजवादी पार्टी व सुहेलदेव समाज पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक करते सपा नेता धर्मेन्द्र यादव।
आजमगढ़ जिले में समाजवादी पार्टी व सुहेलदेव समाज पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक करते सपा नेता धर्मेन्द्र यादव।
बसपा-भाजपा में गुप्त एजेंडा
दैनिक भास्कर से बातचीत करते हुए सपा नेता धर्मेन्द्र यादव का कहना है कि बसपा और भाजपा में गुप्त एजेंडा है। विगत विधानसभा चुनाव में बसपा के लोगों ने क्या किया यह पूरा जनमानस जानता है। बसपा के लोगों ने गुप्त एजेंडा करके भाजपा के लोगों को जिताने का काम किया। यह बात पूरे प्रदेश की जनता को पता है। इससे प्रदेश की जनता आहत भी है।
आजमगढ़ और सपा के रिश्ते बहुत पुराने सपा नेता धर्मेन्द्र यादव का कहना है कि इस जिले के लोग बहुत जारूक हैं। यहां के लोगों ने पूरे देश को हमेशा से ही दिशा देने का काम किया है। यहां हमारी किसी से कोई चुनौती नही है। विगत विधानसभा, लोकसभा के चुनाव परिणाम, यहां के लोगों के प्यार के आधार पर इस बात को कह रहा हूं कि सपा का किसी से कोई मुकाबला नहीं है। जिले की जनता का जो समर्थन व आशीर्वाद रहा है। मुझे यकीन है कि यहां की जनता सपा विचारधारा को ताकत देने वाली है। सुशील आनंद के टिकट पर भाजपा कर रही थी षडयंत्र
सपा नेता ने सुशील आनंद के टिकट काटे जाने के सवाल पर कहा कि सपा ने पहले सुशील आनंद को ही टिकट दिया था। पर तकनीकी बात जो सामने आई उसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने फैंसला लिया। भाजपा के लोग षडयंत्र कर रहे थे। यहां के लोगों ने हमेशा साथ दिया है। आजमगढ़ से एक दिन के रिश्ते नहीं बहुत पुराने रिश्ते रहे हैं। ऐसे में हमें इन रिश्तों पर पूरा भरोसा है।

In