आजमगढ़ शहर कोतवाली क्षेत्र के हाफिजपुर चौराहे से जुनैदगंज मार्ग पर बुधवार शाम लगभग 5:30 बजे एक तेज रफ्तार ट्रेलर और स्विफ्ट कार की टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाफिजपुर से जुनैदगंज की ओर जा रही स्विफ्ट कार को उसी दिशा से आ रहे ट्रेलर ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रेलर कार को काफी दूर तक घसीटता हुआ सड़क किनारे स्थित मार्बल की दुकान में जा घुसा, जिससे दुकान का सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया
हादसे में कार सवार इरशाद अहमद (45) पुत्र इस्तेहाक अहमद निवासी इकौना, थाना मोहम्मदाबाद गोहना, जनपद मऊ, गमसान अहमद (23) पुत्र परवेज, नसरा पुत्री अबूजर तथा अबूजर (50) पुत्र मुस्तकीम गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
पुलिस के अनुसार ट्रेलर का नंबर UP 78 JT 7965 तथा स्विफ्ट कार का नंबर UP 50 BX 0976 है। हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है
ब्यूरो चीफ सोनू कुमार की रिपोर्ट


















