दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया व राज्यसभा सांसद डॉ. संजय सिंह के नेतृत्व में अयोध्या में निकाली गई तिरंगा संकल्प यात्रा

0
148

अयोध्या/अयोध्या में दिनांक 14 सितंबर 2021 को दिल्ली के आम आदमी पार्टी के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया तथा आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद डॉक्टर संजय सिंह के नेतृत्व में तिरंगा संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें पूरे उत्तर प्रदेश के सभी जिलों एवं विधानसभाओं से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हाथ में तिरंगा लेकर तिरंगा संकल्प यात्रा में भाग लिया। यह यात्रा अयोध्या के गुलाब बाड़ी से चलकर पद यात्रा करते हुए गांधी पार्क अयोध्या पहुंचीं । जहां पर इस यात्रा का समापन किया गया। कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया। गांधी पार्क में मनीष सिसोदिया ने अपने सभी कार्यकर्ताओं को तिरंगा का संकल्प देते हुए तिरंगा के मान सम्मान को रखते हुए देश में उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प दिलाया । जिसे सभी कार्यकर्ताओं ने तिरंगा की शान में संकल्प लिया कि हम अयोध्या की भूमि से संकल्प लेते हैं की तिरंगा के सम्मान को रखेंगे और दिल्ली की तरह उत्तर प्रदेश में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएंगे

के मास न्यूज़ सुल्तानपुर

In