गुरुवार सुबह नरवारी के पास से दबोचे गए आरोपी, अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश जारी
अखण्डनगर /सुल्तानपुर
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवम चौहान पुत्र ओमप्रकाश उर्फ नाटे एवं शिवम चौहान पुत्र कन्हैयालाल, निवासी जगदीशपुर साड़ी के रूप में हुई।
सेखौली गांव में चाकू और शराब की टूटी बोतलों से हमला कर दिलीप कुमार चौहान की हत्या किए जाने के मामले में अखण्डनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुरुवार सुबह करीब साढ़े छह बजे मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार वर्मा ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए हत्याकांड में नामजद दो आरोपियों को अखण्डनगर-कादीपुर मार्ग पर नरवारी के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी कहीं भागने की फिराक में थे।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवम चौहान पुत्र ओमप्रकाश उर्फ नाटे और शिवम चौहान पुत्र कन्हैयालाल, निवासी जगदीशपुर साड़ी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में दोनों ने दिलीप चौहान की हत्या और उनके साथी अनिल कुमार सिंह पर जानलेवा हमला करने की घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की है।
गौरतलब है कि सोमवार शाम करीब छह बजे दिलीप कुमार चौहान अपने पड़ोसी साथी अनिल कुमार सिंह के साथ कुंवर नदी पार कर सेखौली गांव में शौच के लिए आए थे। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद लोगों ने दोनों पर चाकू और शराब की टूटी बोतलों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया था। हमले में दिलीप चौहान की मौत हो गई थी, जबकि अनिल कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका उपचार जिला अस्पताल सुल्तानपुर में कराया गया।
घटना के बाद मृतक के पिता की तहरीर पर पांच नामजद और तीन-चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या एवं हत्या के प्रयास मे नाम a । नरेश कुमार केमास न्यूज पत्रकार अखण्डनगर सुल्तानपुर















