प्रधान पति सत्य प्रकाश यादव के निधन से इमली महुआ में शोक की लहर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

0
2

 

आजमगढ़। फूलपुर-पवई क्षेत्र के विकासखंड पवई के अंतर्गत आने वाली ग्राम सभा इमली महुआ में पूर्व प्रधान एवं वर्तमान ग्राम प्रधान सुदामा देवी के पति सत्य प्रकाश यादव के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन की खबर से गांव में मातम पसरा हुआ है। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं ग्रामीण भी गहरे सदमे में हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, सत्य प्रकाश यादव की कुछ दिन पहले अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए लखनऊ ले गए। वहां से बेहतर उपचार के लिए उन्हें एम्स रायबरेली अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान 24 अक्टूबर 2026 को सुबह 11 बजे उनका निधन हो गया।निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर 24 अक्टूबर की रात करीब आठ बजे आजमगढ़ के पवई विकासखंड स्थित ग्राम सभा इमली महुआ लाया गया। उनके अंतिम दर्शन के लिए गांव के महिला-पुरुष, बुजुर्ग और बच्चे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। अपने बीच के एक परिचित व्यक्ति को खोने से गांव के लोगों की आंखें नम दिखाई दीं।ग्रामीणों के अनुसार, सत्य प्रकाश यादव सामाजिक कार्यों में रुचि रखने वाले व्यक्ति थे। उनकी पहचान एक सामाजिक व्यक्ति के रूप में थी। उनके निधन से परिवार के साथ-साथ गांव और आसपास के क्षेत्र में भी शोक का माहौल है।

25 अक्टूबर 2026 को रैदा धाम पर होगा अंतिम संस्कार

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें