मुड़िला बाजार में जनपदीय विज्ञान प्रश्नमंच और वैदिक गणित प्रतियोगिता संपन्न

0
1

मुड़िला बाजार में जनपदीय विज्ञान प्रश्नमंच और वैदिक गणित प्रतियोगिता संपन्न

मुड़िला/ कादीपुर शिक्षा क्षेत्र अंतर्गत सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में दिनांक 24 अक्टूबर 2026 दिन शनिवार को जनपदीय विज्ञान प्रश्नमंच और वैदिक गणित प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ। सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चली इस प्रतियोगिता में जनपद के 11 विद्यालयों के बच्चों ने हिस्सा लिया। विज्ञान प्रश्नमंच से कक्षा पंचम के छात्र सूरज कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।

प्रतियोगिता में कुल 15 विषयों पर कार्यक्रम हुए, जिसमें संस्कृत मंच, वैदिक गणित, गणित प्रदर्शन, रंगोली, लोकनृत्य, विज्ञान प्रश्नमंच और मूर्तिकला जैसे शैक्षिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल थे।
शिशु वर्ग में मयंक विद्यालय पहले, मुड़िला बाजार दूसरे और कोइरीपुर तीसरे स्थान पर रहा। बाल वर्ग में मुड़िला बाजार ने पहला स्थान पाया, मयंक विद्यालय दूसरे और कोइरीपुर तीसरे नंबर पर रहे।

विजेता बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक रमाकांत बरनवाल ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों की वैज्ञानिक सोच और रचनात्मक प्रतिभा को बढ़ाना है।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें