दीदारगंज( आजमगढ़ ) दीदारगंज थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव में रविवार की सुबह घर में एक ही फंदे पर मां और एक साल के मासूम बेटे की लाश लटकी मिलने से सनसनी फैल गई। घटना के समय परिवार के लोग कहीं बाहर गए हुए थे। वापस लौटने पर उन्हें जानकारी हुई। घटना की सूचना मिलने पर सीओ फूलपुर और एसओ दीदारगंज मौके पर पहुंचे। जानकारी होने पर महिला के मायके वाले भी पहुंच गए। महिला के घर वाले जहां आत्महत्या बता रहे, वहीं मायके वाले दहेज के लेन देन के लिए हत्याकर लाश लटकाने का आरोप लगा रहे। वहीं पुलिस माँ,बेटे की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी।
मृत महिला गुंजन यादव (24) पत्नी विकास यादव और उसका एक साल का बेटा आर्यन था। यह गुंजन दीदारगंज थाने के धौरहरा गांव की रहने वाली थी। उसका मायका जौनपुर जिले के खुटहन थाने के बनुवाडीह गांव में था। गुंजन शिवचंद यादव की बेटी थी। गुंजन की शादी विकास यादव से होने के बाद वह एक बच्चे की माँ बनी थी। उसके परिवार में पति के अलावा उसकी सास प्रमीला देवी और ससुर रामअचल थे। विकास यादव आटोरिक्शा चलाता है। जबकि ससुर रामअचल एक ईंट भट्ठे पर काम करता है। गुंजन और विकास के बीच अक्सर दहेज को लेकर विवाद होता रहता था। विवाद को लेकर कई बार पंचायत भी हो चुकी थी। रविवार की सुबह रामअचल ईंट भट्ठे पर काम करने चला गया। जबकि सास प्रमीला देवी किसी के घर गई हुई थी। पति विकास बाहर था। यह लोग जब घर वापस लौटे तो अंदर कमरे में गुंजन और बेटे आर्यन की लाश एक ही फंदे से लटकी हुई थी। गुंजन का पूरा पैर घुटनो से मुडा जमीन को स्पर्श कर रहा था। घटना के बाद परिवार के लोग शोर मचाए तो आस पास के लोगों को जानकारी हुई। इस दौरान मायके वाले भी पहुंच गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। मृतका का गुंजन का भाई अनिल कुमार यादव ने थाना दीदारगंज को तहरीर दे कर व हत्या करने का आरोप लगाया। सीओ फूलपुर रविशंकर प्रसाद ने बताया कि गुंजन की लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी गई है। और गुंजना के पति विकास यादव और सास, ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही।
एक ही फांसी के फंदे में लटकी मिली माँ और बच्चे की लाश मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी
In
