विश्व संत कबीर अवार्ड से सम्मानित हुए लेखक अभिषेक कुमार

0
296

अपनी अद्भुत और सकारात्मक लेखनी से जनमानस में विशिष्ट पहचान बना चुके ब्लॉक मिशन प्रबंधक अभिषेक कुमार को लोक मंगल हित में साहित्यकारिता, सामुदायिक सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी प्रेरक कार्यो के लिए विश्व शांति कबीर अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया है।
यह सम्मान सभा का आयोजन संसद भवन के करीब रफी मार्ग स्थित संविधान क्लब में हुआ जिसका आयोजनकर्ता टी बोर्ड इंडिया भारत सरकार एवं सतगुरु कबीर आश्रम बड़ी खाटू राजस्थान के संयुक्त तत्वावधान में हुआ जहाँ पूरे भारत वर्ष से बिभिन्न सामाजिक उत्थान के क्षेत्रों में कार्य करने वाले 120 महानुभावों को सम्मानित किया गया।
अभिषेक कुमार ने बताया की जात पात धर्म सम्प्रदाय से ऊपर उठ कर मानव धर्म के लिए प्रेरणा मार्गदर्शक विश्व विख्यात उच्च कोटि के संत के नाम से कबीर अवार्ड मिलना ये एक बहुत बड़ा सम्मान है एवं आत्मबल मजबूत करने के साथ-साथ मानविय सेवा करने का प्रेरणास्रोत भी है।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के माननीय पूर्व मंत्री सी आर चौधरी, महामहिम न्यायाधीश न्यायमूर्ति शिवनारायन ढींगरा, राज्य सभा सांसद राजकुमार वर्मा, अंतराष्ट्रीय शिक्षा अम्बेसडर लंदन से डॉ. परीन सोमानी, आचार्य पंकज कृष्ण महाराज, कबीर समाधि स्थल मगहर धाम से विचारदास जी महाराज एवं टी बोर्ड इंडिया के सदस्य महंत नानक दास जी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजुद थें

In