किसान-मजदूर जनसंघर्ष रैली के समर्थन में माकपा का जनसंपर्क अभियान ,निकाला प्रचार जत्था

0
1

कूरेभार/ सुलतानपुर

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) माकपा द्वारा आगामी 24 मार्च को दिल्ली में प्रस्तावित विशाल किसान-मजदूर जनसंघर्ष रैली के समर्थन में रविवार को जिले के खरसोमा व दखिनवारा क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान माकपा कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव और बाजारों में प्रचार करते हुए जनसंघर्ष जत्था निकाला तथा लोगों से बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंचकर रैली को सफल बनाने का आह्वान किया।

प्रचार जत्था खरसोमा, लखैचा, देवकली सरैया, ममरखा, बरोला और फूलौना बाजार से होते हुए मनापट्टी तिराहा पर पहुंचकर समाप्त हुआ। पूरे मार्ग में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आम जनता को संगठित होने की अपील की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौता रद्द करने, चारों लेबर कोड वापस लेने, बिजली के निजीकरण पर रोक लगाने, मनरेगा को मजबूत करने तथा किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करने की मांग उठाई। साथ ही आवारा पशुओं और नीलगाय से फसलों की सुरक्षा का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया।माकपा जिलामंत्री राधेश्याम वर्मा ने कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और किसानों-मजदूरों की समस्याओं को लेकर 24 मार्च को दिल्ली में बड़ी रैली आयोजित की जा रही है, जिसमें देशभर से हजारों लोग भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि यह रैली मजदूरों, किसानों और आम जनता के अधिकारों की आवाज बुलंद करने का महत्वपूर्ण मंच बनेगी।उन्होंने आगे कहा कि प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौता कृषि और डेयरी क्षेत्र के लिए विनाशकारी साबित हो सकता है। ऐसे समझौतों से सस्ते विदेशी कृषि उत्पादों का आयात बढ़ेगा, जिससे भारतीय किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पाएगा और कृषि क्षेत्र पर गंभीर संकट खड़ा हो सकता है।जिला सचिव मंडल सदस्य कामरेड राज बहादुर यादव ने कहा कि आने वाले दिनों में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में इसी तरह प्रचार अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को दिल्ली रैली में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जाएगा। प्रचार के दौरान कार्यकर्ताओं ने पर्चे भी बांटे और स्थानीय समस्याओं को लेकर संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया।

इस मौके पर शशांक पांडेय, अंशुमान वर्मा, प्रदीप वर्मा, अरविंद श्रीवास्तव, राज बहादुर यादव, लल्लन यादव, शिवनाथ मिश्रा, रामनिहाल, जवाहर लाल, मनोराम वर्मा, जंगबहादुर वर्मा, बाबूराम मौर्य, बाबूराम वर्मा, लाल बहादुर यादव, ब्रिदंती, उत्कर्ष, अंशुमान, समीर, साहिल, बब्बन यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

केमास न्यूज मीडिया प्रभारी अरविंद कुमार खरसोमा

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें