गणेश विसर्जन शोभायात्रा को लेकर दोस्तपुर मे पुलिस प्रसाशन रहा अलर्ट

0
3

 

 

 

 

दोस्तपुर/ सुल्तानपुर

शनिवार को निकलने वाली गणेश प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा को लेकर शुक्रवार शाम एसडीएम विनीत कुमार,सीओ विनय गौतम और थाना प्रभारी नारदमुनि सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने कस्बे में रूट मार्च किया। प्रमुख मार्गों और बाजारों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था परखी गई। शोभायात्रा के दौरान ड्रोन से भी निगरानी रखी जाएगी। अधिकारियों ने लोगों से शांतिपूर्वक त्योहार मनाने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। रूट मार्च में अन्य थानों का पुलिस बल,पीएसी और बिजली विभाग और नगर पंचायत की टीम भी मौजूद रही।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें