भाजपा नेता से ग्रामीणों ने किया माहुल के ईओ की शिकायत

0
7

आजमगढ़ अहरौला

 

नाराज ब्राह्मणों को मनाने पूरामया पहुंचे भाजपा नेता रमाकांत मिश्र।

 

नगर पंचायत माहुल के वार्ड न चार पूरामया पांडेय में बेसहारा पशुओं से परेशान और विकास में शौतेलेपन से नाराज ब्राह्मण समाज द्वारा भाजपा छोड़ने की धमकी देने के तीन दिन बाद रविवार को उन्हें मनाने भाजपा श्रम प्रकोष्ठ के गोरखपुर के क्षेत्रीय संयोजक रमाकांत मिश्र पूरामया पहुंचे वहां पहुंच कर उन्होंने समस्याओं के निराकरण का वार्ड वासियों को भरोसा दिलाया।ग्रामीणों ने उन्हें अधिशासी अधिकारी खिलाफ मंडलायुक्त को संबोधित एक ज्ञापन दिया।

ज्ञात हो कि पूरामया पांडेय में 70 घर ब्राह्मण है।इनमें ज्यादातर किसान है।आए दिन किसानों की फसलों को बेसहारा पशु झुंड में आकर नुकसान पहुंचाते है लोग रत जगा कर रहे।इस वार्ड के ज्यादातर रास्ते और नालिया कच्ची है। जिससे लोग काफी परेशान है।उनके द्वारा कई बार नगर पंचायत प्रशासन से समस्या निराकरण के लिए कहा गया पर अधिशासी अधिकारी अनसुना कर देते है।जिससे नाराज हो कर इनके द्वारा गुरुवार को सामूहिक रूप से भाजपा छोड़ने और इन्हें वोट न देने की घोषणा की गई थी।ब्राह्मणों के नाराज होने की सूचना मिलते ही भाजपा नेता रमाकांत मिश्र पूरामया पांडेय पहुंचे और नागरिकों की समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिलाया।उन्होंने यह भी कहा कि पूरामया पांडेय हमारा परिवार है और यह हमसे नाराज नहीं है।नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी किसी के कहने पर यदि ऐसा कर रहे तो वे इसका खामियाजा भुगतेगे नागरिकों ने मंडलायुक्त को संबोधित एक पत्रक भी रमाकांत मिश्र को दिया।जिसमें नाले नालियों का निर्माण बेसहारा पशुओं से मुक्ति,स्ट्रीट लाइट आदि का न जलना आदि समस्याओं के निजात की मांग किया।

 

इस अवसर पर बीजेपी लालगंज के पूर्व मंत्री दिलीप बघेल मंडल अध्यक्ष विमलेश पांडेय,योगेश पांडेय,सत्यप्रकाश पांडेय, राणा शर्मा ,कृष्ण मोहन पांडेय,श्रवण कुमार पांडेय,राजकुमार पांडेय विक्रांत पांडेय, सभासद शिवा शर्मा आदि रहे।

संवाददाता संतोष मिश्रा उर्फ सोनू की रिपोर्ट

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें